फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Players should decide the time line: Piyush

खिलाड़ियों को टाइम लाइन तय करनी चाहिए: पीयूष

Sat, 21 Aug 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Players should decide the time line: Piyush
रायबरेली। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हाकी टीम के असिस्टेंट कोच प्रिंस पीयूष कुमार दुबे का शुक्रवार सुबह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह लखनऊ से प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन

जिले के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए पीयूष दुबे ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर अभ्यास करें। लगातार मेहनत कर आगे बढ़ें। सफलता पाने और कुछ कर दिखाने के लिए खिलाड़ियों को टाइमलाइन तय करनी चाहिए, जिससे लक्ष्य हासिल कर सकें।
विज्ञापन

आशा जताई कि अगली बार जिले में आएंगे तो यहां के खिलाड़ी काफी उपलब्धियां हासिल कर चुके होंगे। शुक्रवार को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक सम्मान समारोह में हिस्सा लेने वह प्रयागराज जा रहे थे। रास्ते में उनके स्वागत के लिए जिले के खिलाड़ी मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जुटे, जहां गर्मजोशी से उनका स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयूष दुबे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भी पहुंचे, जहां जिले में खेलकूद की गतिविधियों पर चर्चा की। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने खेल में जिले को मिली उपलब्धियों के बारे में बताया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने स्मृति चिन्ह, उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार और डॉ. संजीव जायसवाल ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। इस मौके पर लक्ष्मीकांत शुक्ल, मोहम्मद अनीस, अबु यूसुफ, बृजेश सिंह, मुन्ना साहू व तबरेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed