फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   People shivering due to cold winds, forced to hide in homes

सर्द हवाओं से ठिठुर रहे लोग, घरों में दुबकने को मजबूर

Tue, 18 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
People shivering due to cold winds, forced to hide in homes
रायबरेली में सोमवार को डीह ब्लॉक के गोशाला में जलवाया गया अलाव - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सर्द हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं। सर्दी का आलम यह है कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सुबह और शाम कोहरे की धुंध से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं। लोगों को गंतव्य स्थान तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। सोमवार को दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकलने से कुछ लोगों को सर्दी से राहत मिली, लेकिन इसके बाद मौसम फिर ठंडा हो गया। आसमान में बदली छानी और कोहरे की धुंध सुबह और शाम रहने से सर्दी एकबारगी बढ़ गई है।
विज्ञापन

इधर, जनवरी के दस्तक देते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा। पहले सप्ताह में कई दिनों तो बारिश होने से लोगों का हाल बेहाल रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे मौसम और सर्द हो गया। ऊपर से कोहरा छाने की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई है। रविवार की रात और सोमवार की सुबह कोहरा पड़ा, लेकिन दिन में मौसम साफ हो गया। दोपहर में कुछ धूप भी निकली। इससे लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम चढ़ते ही फिर मौसम सर्द हो गया। कोहरे की धुंध छा गई। सर्दी के कारण बाजारों में रात आठ बजे के बाद सन्नाटा पसर जाता है। लोग घरों में ही दुबक जाते हैं।
विज्ञापन

अलाव जलाने में खानापूरी
एक तरफ सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं तो दूसरी तरफ शहर क्षेत्र में अलाव जलवाने के नाम पर खानापूरी की जा रही है। शहर के इक्का-दुक्का स्थानों पर अलाव जलाकर मामले की इतिश्री कर ली जाती है। पुलिस लाइंस चौराहा, जेल रोड, सुपर मार्केट, जिला अस्पताल चौराहा समेत अन्य स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे हैं। इससे राहगीरों को सर्द में ठिठुरना पड़ रहा है। उधर, ईओ डॉ.आशीष कुमार सिंह का कहना है कि अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed