फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   People outraged over power cuts; uproar ensues

Raebareli News: बिजली कटौती पर भड़के लोग, हंगामा

Mon, 24 Aug 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 24 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
People outraged over power cuts; uproar ensues
बछरावां क्षेत्र के विशुनपुर उपकेंद्र का घेराव करते उपभोक्ताओं और पुलिस के बीच होती बहस। 
बछरावां। कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने रविवार दोपहर दो बजे विद्युत उपकेंद्र विशुनपुर पहुंचकर हंगामा किया। उपकेंद्र के कर्मचारियों पर जान बूझकर बिजली बंद करने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब एक घंटे बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

नंदाखेड़ा गांव के पंकज, धीरज, रमेश, सुंदर ने बताया कि 18 घंटे में महज आठ घंटे बिजली मिल रही है। शाम होते ही बिजली काट दी जाती है। यह सिलसिला रात के दो बजे तक चलता है। इससे लोगों की नींद हराम है। दिन फॉल्ट के चलते बिजली बंद रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइन में फॉल्ट आने पर कर्मचारी आधी लाइन की आपूर्ति शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

शेष गांव के लोगों को कई दिनों तक बिजली संकट से जूझना पड़ता है। बिजली नहीं आने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। हंगामे की सूचना पर बछरावां एसओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर शांत कराया। एसडीओ संजय कुमार के आश्वासन पर लोग शांत हुए। कहा कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को हटाया जाएगा।

बछरावां क्षेत्र के विशुनपुर उपकेंद्र का घेराव करते उपभोक्ताओं और पुलिस के बीच होती बहस। 

बछरावां क्षेत्र के विशुनपुर उपकेंद्र का घेराव करते उपभोक्ताओं और पुलिस के बीच होती बहस। 

बछरावां क्षेत्र के विशुनपुर उपकेंद्र का घेराव करते उपभोक्ताओं और पुलिस के बीच होती बहस। 

बछरावां क्षेत्र के विशुनपुर उपकेंद्र का घेराव करते उपभोक्ताओं और पुलिस के बीच होती बहस। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed