फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   People falling sick due to changing weather

Raebareli News: बदलते मौसम में बीमार पड़ रहे लोग

Sun, 06 Apr 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 06 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
People falling sick due to changing weather
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर शनिवार को लगी भीड़। - फोटो : संवाद
रायबरेली। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीजों में इजाफा हो गया। शनिवार को जिला अस्पताल में डायरिया की चपेट में आए 16 मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इसमें सात बच्चे भी शामिल हैं। ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। खासकर मेडिसिन विभाग में सबसे अधिक मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को डायरिया के चपेट में आने के बाद गंभीर हालत में काव्या (2), तनवी (2), जाग्रति (3), अयांश (3), दिव्यांशी (1), शार्वी (4), मानस (8), शैलेंद्र (20), ममता (18), सोना देवी (65), मिथलेश (55), किरन (28), रामदुलारी (45) समेत 16 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। वार्डों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


उधर, ओपीडी में सुबह से ही भीड़ रही। खासकर मेडिसिन विभाग में सबसे अधिक 650 से अधिक रोगी पहुंचे। डॉ. गौरव त्रिवेदी व अन्य चिकित्सकों ने एक-एक करके मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी। दवा काउंटर के साथ ही पैथोलॉजी में भी भीड़ रही। 1700 से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तरल पदार्थ लें, खानपान पर रखें संयम : त्रिवेदी
जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी ने बताया कि गर्मी में तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। तेल, मसाला से बचें। खासकर बासी खाने का प्रयोग न करें। खानपान पर संयम बरतें। खानपान खराब होने पर डायरिया का ज्यादा खतरा है। धूप से भी बचें। समस्या होने पर नजदीक के अस्पताल पहुंचकर चिकित्सीय सलाह लें।



लोग एहतियात बरतें
मौसम में तेजी से बदलाव आया है। ऐसे में डायरिया के साथ ही बुखार के मरीज बढ़े हैं। वार्डों के साथ ही ओपीडी में भी मरीजों की जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। लोग एहतियात बरतें और समय से इलाज कराएं।
- डॉ. प्रदीप अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed