{"_id":"691242b1203752aa550a9e9a","slug":"patients-problems-are-increasing-with-the-cold-raebareli-news-c-101-1-slko1033-144540-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सर्दी के साथ बढ़ रही मरीजों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सर्दी के साथ बढ़ रही मरीजों की मुश्किलें
Tue, 11 Nov 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद बाहर जाते यात्री।
रायबरेली। बढ़ रही सर्दी और धुंध मरीजों की मुश्किलें बढ़ा रही है। सांस के साथ सीने में दर्द व बुखार, जुकाम के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को बुखार से पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया। 22 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। बुखार, सांस व सीने में दर्द की समस्या के करीब 400 मरीज ओपीडी में पहुंचे।
जिला अस्पताल में इन दिनों सीने में जकड़न, खांसी और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ठंड के मौसम में हवा में नमी बढ़ने से सांस संबंधी रोगियों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। डलमऊ क्षेत्र के बरस गांव निवासी राजवती (40) को रविवार को बुखार की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रात में महिला ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा शिवांश (5), अर्शलान (4), राजेश (34), रीना (55) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
सांस के मरीज बढ़ने का कारण
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सलीम का कहना है कि सर्द मौसम में हवा भारी और नम हो जाती है, जिससे प्रदूषक कण नीचे बैठ जाते हैं। सुबह-शाम कोहरा और धुआं सांस की नली में चिपक कर उसे संकरा कर देता है। धूम्रपान करने वालों में खतरा तीन गुना तक बढ़ जाता है।
विज्ञापन
सुबह ठंडी हवा में टहलने से बचें
जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी का कहना है कि मौसम को देखते हुए ठंडी हवा से बचने के लिए नाक-मुंह को मफलर या मास्क से ढकें। सुबह ठंडी हवा में टहलने से बचें। धूम्रपान और धुएं के संपर्क से दूर रहें। सांस में तकलीफ होने पर तुरंत चिकित्सक से जांच कराएं, दवा बंद न करें।
बचाव के लिए यह करें
दमा के मरीज बिना मास्क बाहर न निकलें।
दिल के मरीज धूप निकलने पर ही टहलें।
घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त कपड़े पहनने चाहिए।
अपना रक्तचाप नियमित चेक कराते रहें।
गर्म पानी के साथ हल्का भोजन करना चाहिए।
इनहेलर अपने पास रखना चाहिए।
छाती में कफ जमा होने पर गर्म पानी पीना चाहिए।