फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Patients in AIIMS have the facility of CT scan test in just 300

एम्स में मरीजों को महज 300 में सीटी स्कैन जांच की सुविधा

Thu, 11 Nov 2021 07:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Patients in AIIMS have the facility of CT scan test in just 300
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गुरुवार से मरीजों को महज 300 रुपये में सीटी स्कैन जांच की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अधिशासी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने फीता काटकर सीटी स्कैन जांच शुरू कराई। उन्होंने कहा कि एक-एक करके एम्स में चिकित्सीय सेवाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है। सीटी स्कैन जांच बाजार की तुलना में काफी कम शुल्क जमा करके कराई जा सकती है। पहले दिन पांच मरीजों की जांच की गई।
एम्स हॉस्पिटल के भूतल में गुरुवार को अधिशासी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी, डीन (एकेडमिक) डॉ. नीरज कुमारी ने फीता काटकर सीटी स्कैन जांच शुरू कराई।
एम्स में इससे पहले एमआरआई जांच शुरू कराई जा चुकी है। एक-एक करके सेवाएं बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि महज 300 रुपये की फीस जमा करके सीटी स्कैन जांच कराई जा सकती है। एम्स ऋषिकेश से आए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज शर्मा ने पहले दिन ही जांच शुरू करके पांच मरीजों की सीटी स्कैन जांच की।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव उपाध्याय, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुयश सिंह, कोविड नोडल अधिकारी डॉ. नीरज श्रीवास्तव, ईएनटी विभाग की इंचार्ज डॉ. अनन्या सोनी, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. रजत दास, डॉ. शुभ्रा दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में चार हजार तक में हो रही सीटी स्कैन जांच
जिला अस्पताल में 500 रुपये में सीटी स्कैन जांच होती है, लेकिन आए दिन मशीन के धोखा देने के कारण मरीजों को जांच करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मरीजों के लिए जांच जरूरी होने के कारण उन्हें बाजार से जांच करानी पड़ती है। दो हजार से चार हजार रुपये तक सीटी स्कैन जांच के नाम पर वसूले जा रहे हैं। हालांकि एम्स में सीटी स्कैन जांच शुरू होने के बाद अब मरीजों की जेब ढीली नहीं होगी और उनकी बेहतर जांच भी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed