{"_id":"6069d1fa8ebc3ed38166d319","slug":"panchyaat-election-raibaraily-news-lko57263172","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.47 लाख युवा पहली बार चुनेंगे गांवों की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.47 लाख युवा पहली बार चुनेंगे गांवों की सरकार
विज्ञापन
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 में अबकी बार गांवों की सरकार चुनने के लिए युवाओं में खासा जोश दिख रहा है। 1,47,485 युवा वोटर पहली बार अपने गांव का प्रधान चुनेंगे। उन्हें इस बार पंचायत चुनाव में मतदान करने का मौका मिला है।
मतदाता सूची में करीब 42.43 फीसदी वोटर युवा है, जिनकी उम्र 35 साल से कम है। वर्ष 2015 में 19,71,766 मतदाता थे, लेकिन अबकी चुनाव में 21,19,251 वोट डालेंगे।
चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। जिले में पहले चरण में ही 15 अप्रैल को मतदान होगा। पहली बार गांवों की सरकार चुनने के लिए लोगों में जोश देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
हालांकि पूर्व के चुनावों में भी कड़े मुकाबले हुए, लेकिन इस बार प्रधान की एक-एक सीट के लिए कड़े संघर्ष की बिसात बिछाई जा रही है। जिले में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची फाइनल हो गई है। इस बार 21,19,251 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
हालांकि वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में 19,71,766 वोटरों ने प्रत्याशियों का भाग्य तय किया था। इस बार 1,47,485 युवा वोटर मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। ये वोटर पहली बार गांव की सरकार चुनेंगे।
अबकी मैदान में 40 फीसदी से अधिक युवा
डीडीसी, बीडीसी, प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए रविवार को परचा जमा करने का काम पूरा हो गया। ऐसा पहली बार है कि जब 40 फीसदी से अधिक सीटों पर युवा दावेदारी कर रहे हैं।
प्रधान की कई सीटों पर तो 20 से 25 वर्ष की उम्र के युवाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। डीडीसी के भी ज्यादातर पदों पर युवाओं ने ही दावेदारी ठोंकी है। पंचायत चुनाव में युवाओं का अधिक रुझान इस बार देखने को मिल रहा है।
कहां कितने वोटर बनेंगे महापर्व के गवाह
ब्लॉक वोटरों की संख्या
राही 160753
अमावां 107245
हरचंदपुर 110819
सतांव 134052
लालगंज 138226
खीरों 132632
सरेनी 153989
डलमऊ 141704
दीनशाह गौरा 83121
ऊंचाहार 121931
जगतपुर 74029
रोहनियां 59214
सलोन 176148
डीह 106478
छतोह 90882
महराजगंज 109842
बछरावां 125357
शिवगढ़ 93576
विधानसभावार महिला व पुरुष वोटर
विधानसभा पुरुष वोटर महिला वोटर
बछरावां 1,76,259 1,55,712
हरचंदपुर 1,69,922 1,51,220
रायबरेली 1,93,090 1,74,846
सलोन 1,89,632 1,66,317
सरेनी 1,90,046 1,71,573
ऊंचाहार 1,79,702 1,60,895
पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची तैयार हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया भी चल रही है। इस बार करीब 1.47 लाख युवा वोटर पहली बार पंचायत चुनाव में मतदान करेंगे। जिले में शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
वैभव श्रीवास्तव, डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)