फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   panchyaat election

गहमागहमी के बींच 11,633 परचे दाखिल, आज भी दावेदार कर सकेंगे नामांकन

Sat, 03 Apr 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
panchyaat election
राही में नामांकन के लिए लगी दावेदारों की लाइन। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए शनिवार से नामांकन शुरू हो गया। गहमागहमी के बीच पहले दिन 11,633 लोगों ने अपना परचा दाखिल किया। जिला पंचायत सदस्य के 52 पदों के लिए 486 लोगों ने नामाकंन किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद के लिए 4,130 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 3,520 परचे दाखिल किए गए। ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए भी 3,497 परचे जमा हुए। सुबह नामांकन स्थलों पर सन्नाटा रहा, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते नामांकन स्थलों पर दावेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

इस वजह से रात आठ बजे तक नामांकन किया गया। नामांकन स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ को नामांकन स्थलों से 200 मीटर दूर ही रोक दिया गया। इसको लेकर लोगों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 52 पदों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष के न्यायालय में नामांकन शुरू हुआ। कलेक्ट्रेट के दोनों गेट पर जांच के बाद ही एक-एक कर दावेदारों और प्रस्तावकों को अंदर आने दिया गया।
भीड़ को गेट ही रोक दिए जाने से कई बार दावेदारों के समर्थकों और पुलिसकर्मियों में कहासुनी तक की नौबत आ गई। हालांकि पुलिस ने भीड़ को अंदर जाने नहीं दिया।
नामांकन कक्ष के बाहर भी दावेदारों की भीड़ होने के कारण एक-एक करके कक्ष में प्रवेश दिया गया। रात करीब साढ़े सात बजे तक जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 486 नामांकन पत्र जमा कराए गए।
ब्लॉकों में भी प्रधान के 988, बीडीसी के 1,301 और ग्राम पंचायत सदस्य के 12,416 पदों के लिए नामांकन को लेकर गहमागहमी रही। शाम साढ़े सात बजे तक प्रधान के 4,130, बीडीसी के 3,520 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 3,497 नामांकन पत्र जमा किए गए। भीड़ अधिक होने के कारण दावेदारों को लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा।
सलोन सहित कई ब्लॉकों में देर शाम साढ़े सात बजे तक नामांकन चला। आरओ जगतपुर हरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान के 124, बीडीसी के 105 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 172 परचे जमा हुए।

आरओ छतोह आरएस सेंगर ने बताया कि प्रधान के 194, बीडीसी के 153 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 213 नामांकन पत्र जमा हुए। आरओ डीह डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान के 164, बीडीसी के 121 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 241 नामांकन के साथ पहले दिन 525 परचे जमा हुए।
डीडीसी पदों के लिए जमा नामांकन पत्र
वार्ड संख्या कुल नामांकन
1 से 8 तक 79
9 से 16 तक 80
17 से 24 तक 55
25 से 31 तक 57
32 से 37 तक 75
38 से 43 तक 60
44 से 52 तक 80
कुल 486
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed