फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   panchaayat election

सपा प्रत्याशी की कानों की बाली नोंचने, वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप

Thu, 08 Jul 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
panchaayat election
रायबरेली। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि दीनशाहगौरा ब्लॉक की सपा प्रत्याशी सुमन यादव का कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने मारपीट कर परचा छीन लिया।
विज्ञापन

नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं दिया। सपा प्रत्याशी के कान की बाली तक नोच ली गई। पुलिस-प्रशासन की शह पर उत्कृष्ट मौर्या ने अपने गुंडों की फौज लेकर पथराव किया। गाड़ियों में तोड़फोड की। इसमें शिवमूरत यादव, शिवशंकर यादव, राजेश यादव, राजेश तिवारी, निक्कू मिश्रा चोटिल हुए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री डॉ.मनोज कुमार पांडेय ने कहा है कि इस अन्याय को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिस तरीके सेे मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपनी बहू को जिताने के लिए समाजवादी पार्टी के 37 बीडीसी होने के बाद नामांकन पत्र नहीं दाखिल होने दिया, इसका जवाब आने वाली सरकार 2022 में जनता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंहपुर, तिलोई व बहादुरपुर में सभी परचे वैध मिले
तिलोई/जायस/इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के सिंहपुर, तिलोई और बहादुरपुर ब्लॉकों में भी कड़ी सुरक्षा में नामांकन हुए। सिंहपुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंकित पासी, रामनरेश विक्रम ने परचा जमा किया।
तहसीलदार तिलोई दिग्विजय सिंह ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों के परचे वैध पाए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी के साथ विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह आदि लोग शामिल रहे। तिलोई ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी अर्चना सिंह ने तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह की मौजूदगी में परचा भरा। प्रमुख पद के लिए पूजा सिंह ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी सिद्धार्थ पासी ने परचा भरा। निर्दलीय के रूप में चंद्रकली ने परचा जमा किया। एआरओ उमाशंकर वर्मा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच कर ली गई है। दोनों परचे वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed