फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   panchaayat election

विधायक अदिति सिंह की मां समेत 40 लोगों ने भरा परचा, चार ब्लॉकों में निर्विरोध भाजपा उम्मीदवार जीते

Thu, 08 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
panchaayat election
रायबरेली। जिले में ब्लॉक प्रमुख के 18 पदों के लिए गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन दाखिल किए गए। अमावां ब्लॉक पहुंचकर सदर विधायक अदिति सिंह की मां समेत तीन लोगों ने परचा भरा।
विज्ञापन

जिले में 18 पदों के लिए 40 परचे जमा किए गए। सभी परचों की जांच का काम पूरा हो गया। नौ जुलाई को नाम वापसी होगी। वहीं चार ब्लॉक में प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। चारों सीटें भाजपा की झोली में गईं हैं। वहीं शनिवार को मतदान के बाद मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन

राही ब्लॉक में सुबह भाजपा प्रत्याशी प्रदीप मौर्या, राजू सहित तीन लोगों ने परचा भरा। अमावां ब्लॉक में सदर विधायक अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह व एमएलसी दिनेश सिंह समर्थित प्रत्याशी धनंजय प्रताप सिंह, भाजपा नेता योगेंद्र सिंह की पत्नी वंदना सिंह ने परचा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी शिवराम तथा सपा समर्थित प्रत्याशी इंद्रपाल गौतम तथा निर्दलीय प्रत्याशी रूपरानी ने परचा भरा।
सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा समर्थित अंजू कुशवाहा व सपा समर्थित निर्मला यादव व सुनीता पटेल अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक पहुंचकर नामांकन किया। परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामकली ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुखबीर सिंह ने परचा भरा।
निर्दलीय प्रत्याशी संगीता व राजकुमारी ने परचा भरा। शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी के रूप में हनुमंत प्रताप सिंह के साथ क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, चेयरमैन प्रतिनिधि महाराजगंज प्रभात साहू आदि ने पहुंचकर नामांकन कराया। शिल्पा सिंह ने भी परचा भरा।
सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह की पत्नी विभा सिंह, अंकिता सिंह, भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन सिंह ने परचा भरा। भाजपा प्रत्याशी के साथ विधायक धीरेंद्र सिंह भी नामांकन कराने के लिए पहुंचे।
खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, सपा प्रत्याशी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर यादव, भाजपा प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह उर्फ नीलू सिंह ने हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह की मौजूदगी में परचा भरा।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष के भाई मनीष कौशल, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अभिलाषचंद कौशल, भाजपा समर्थित प्रत्याशी अजय मौर्य, निर्दलीय प्रत्याशी सत्यभामा मौर्या ने नामांकन पत्र जमा किया।
रोहनियां ब्लॉक में सपा समर्थित प्रत्याशी राकेश कुमार, निर्दल धर्मराज, भाजपा समर्थित प्रत्याशी इंद्रपाल ने नामांकन पत्र भरा। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी दल बहादुर सिंह, उनकी अनुजवधू रेखा सिंह और राजेंद्र सिंह ने परचा भरा।
गौरा, डीह, महराजगंज व बछरावां सीट भाजपा की झोली में
गदागंज/डीह/महराजगंज/बछरावां। नामांकन के दिन ही ब्लॉक प्रमुख की चार सीटों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। चारों सीटें भाजपा की झोली में गईं हैं। महराजगंज में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार के खिलाफ किसी ने परचा दाखिल नहीं किया।
राजकुमार के नामांकन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक दिनेश सिंह, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, विधायक राम नरेश रावत, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू आदि मौजूद रहे।
डीह ब्लॉक प्रमुख की सीट पर निर्विरोध भाजपा की झोली में जाना तय हो गया है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी मिथलेश के खिलाफ किसी ने परचा नहीं भरा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक सिंह ने मिथलेश का परचा भरवाया।

बछरावां में भाजपा प्रत्याशी अमन सिंह और उनकी पत्नी वर्षा सिंह ने परचा भरा। नौ जुलाई को वर्षा का परचा वापस होने की उम्मीद है, जिसके बाद अमन का निर्विरोध प्रमुख चुना जाना तय है। वहीं गौरा में स्वामी प्रसाद मौर्या की बहू सविता मौर्या का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed