फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   panchaayat election

जिला पंचायत में हारी कांग्रेस प्रमुखी चुनाव में भी हुई बेदम

Thu, 08 Jul 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
panchaayat election
रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मुंह की खा चुकी कांग्रेस ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में बेदम दिख रही है। पूर्व में कई ब्लॉकों पर कब्जा होने के बाद भी इस बार किसी भी ब्लॉक में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। बसपा तो पहले से ही इन चुनावों में चुप्पी साधे बैठी है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा ने जिले की कई सीटों पर प्रबल दावेदारी की है।
विज्ञापन

जिले में जगतपुर, ऊंचाहार सहित कई ब्लॉक प्रमुखों की सीटों पर पिछले कार्यकाल तक कांग्रेस का कब्जा रहा। इस बार भी कांग्रेस प्रमुखों की कई सीटों पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती थी, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में करारी हार मिलने के बाद इस चुनाव में कांग्रेस कूदने ही हिम्मत तक नहीं जुटा सकी।
विज्ञापन

जिले में किसी भी सीट के लिए कांग्रेस की ओर से एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। जगतपुर में भाजपा और सपा की दावेदारी सामने आई है, लेकिन परचा खरीदने के बाद भी कांग्रेसी नेता ने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार के तीन दावेदार कहीं न कहीं भाजपा से ही जुड़े हैं। सपा ने जिले के खीरों, सलोन सहित अन्य सीटों पर प्रबल दावेदारी की है और भाजपा से सीधे मुकाबला भी कर रही है। हालांकि चुनाव में कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।

दबाव का दौर शुरू, आज वापस हो सकते कई परचे
अपनी सीट को निर्विरोध करवाने के लिए कुछ दावेदार दबाव का रास्ता अपना लिए हैं। शुक्रवार को कई ब्लॉकों में परचों के वापस होने की उम्मीद है। हालांकि ऐसा हुआ तो भाजपा की झोली में निर्विरोध कई और सीटें जा सकती हैं, लेकिन सपा किसी भी ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशियों पर दबाव बनाने की हैसियत में नजर नहीं आ रही है। भाजपा ने चार सीटों को निर्विरोध करवा लिया है। आधी से अधिक सीटें निर्विरोध कराने का लक्ष्य बनाकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed