{"_id":"6067360f8ebc3ecbb54f7b13","slug":"panchaayat-election-raibaraily-news-lko572336093","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक छावनी में तब्दील, 14,757 पदों के लिए नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक छावनी में तब्दील, 14,757 पदों के लिए नामांकन आज से
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में की गई बैरीकेडिंग।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 में 14,657 पदों के लिए शनिवार और रविवार को परचे दाखिल होंगे। इसके लिए ब्लॉक कार्यालय स्थित नामांकन स्थलों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
नामांकन स्थल से 200 मीटर की परिधि में किसी भी समर्थक व भीड़ को नहीं जाने दिया जाएगा। संबंधित थानेदार अपनी टीम के साथ सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। प्रधान के 988, बीडीसी के 1301, डीडीसी के 52 व ग्राम पंचायत सदस्य के 12,416 पदों को लेकर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन होंगे। जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि वोटों की गिनती 2 मई को होगी।
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम (प्रशासन) कार्यालय में संपन्न कराई जाएगी। दावेदार अपना नामांकन पत्र सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक किसी भी समय जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी 18 ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन तीन और चार अप्रैल को होगा। सभी को नामांकन के दौरान आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। नामांकन स्थलों पर भीड़ को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नामांकन पत्रों के साथ ही ये दस्तावेज होंगे जमा
आयोग के मुताबिक सभी पदों के अनारक्षित वर्ग के दावेदारों को नाम निर्देशन पत्र के साथ 10 रुपये के स्टांप पर शपथ पत्र, मतदाता सूची की स्वप्रमाणित प्रति, जमानत धनराशि का ट्रेजरी चालान या कोषागार की रसीद, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत का अदेयता प्रमाण पत्र दाखिल करना होगा।
इसके साथ जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान पद व क्षेत्र पंचायत के दावेदारों को स्वयं की फोटो के साथ प्रस्तावक की भी फोटो लगानी होगी। ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के प्रस्तावक की फोटो नहीं लगानी पड़ेगी।
चार सेट में नामांकन पत्र जमा कर सकेगा एक प्रत्याशी
एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने कहा कि एक प्रत्याशी चार सेट में नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। एआरओ नामांकन के दौरान ब्लॉक पर अवश्य मौजूद रहेंगे। एक व्यक्ति एक से अधिक प्रत्याशियों का प्रस्तावक, अनुमोदक हो सकता है।
नामांकन के दौरान सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर संबंधित थाने के थानेदार पुलिस बल के साथ तैनात रहेंगे। महिला आरक्षियों को भी ड्यूटी पर रखा जाएगा। बैरियर के अंदर नामांकन करने वाले प्रत्याशी व उसके प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया जाएगा।
प्रधान व बीडीसी की दो हजार व डीडीसी की चार हजार जमानत राशि
सदस्य ग्राम पंचायत के के लिए जमानत धनराशि 500 रखी गई है। प्रधान पद के लिए व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए जमानत धनराशि 2000 जमा करनी होगी।
सदस्य जिला पंचायत पद के लिए जमानत धनराशि 4000 रुपये जमा करनी होगी। जमानत राशि नामांकन स्थलों पर ही बनाए गए काउंटरों पर जमा करनी होगी। बिना जमानत राशि जमा किए परचा जमा नहीं होगा।
डीडीसी व बीडीसी के प्रस्ताव उसी वार्ड के होने जरूरी
जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले को जिले के पंचायत निर्वाचन का मतदाता होना जरूरी है। जिले की पंचायत का मतदाता होने की दशा में कोई भी व्यक्ति किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकता है।
प्रतिबंध यह कि उसका प्रस्तावक संबंधित वार्ड का ही होना चाहिए। इसी तरह बीडीसी का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग अपने विकास खंड के किसी भी क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उनका भी प्रस्तावक संबंधित वार्ड का ही होना जरूरी है।
ग्राम पंचायत सदस्य के चुुनाव लड़ने वालों के प्रस्तावक ग्राम पंचायत के किसी भी वार्ड के हो सकते हैं। ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ने के लिए संबंधित का ग्राम पंचायत का मतदाता होना जरूरी है। उनके प्रस्तावक भी ग्राम पंचायत के ही होने चाहिए।
कंट्रोल रूम के नंबर जारी
प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम ने काम करना शुरू कर दिया है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी बताया कि नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 0535-2203214, 2204199, 2204200 है। नियंत्रण कक्ष अनवरत जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की सूचना कंट्रोल रूम को दी जा सकती है।
प्रशिक्षकों को दिए गए मतदान के टिप्स
विकास भवन स्थित सभागार में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों को ट्रेंड किया गया। उन्हें मतपेटियां खोलने और सील करने के टिप्स दिए गए। साथ ही पीठासीन सहित अन्य मतदान कर्मचारियों के कार्यों के बारे में बताया गया। डीडीओ एसएन चौरसिया ने प्रशिक्षण को चुनाव संबंधी जानकारियां दी।
इन पदों के लिए आज व कल नामांकन
पद पदों की संख्या
प्रधान 988
जिला पंचायत सदस्य 52
क्षेत्र पंचायत सदस्य 1301
ग्राम पंचायत सदस्य 12,416
कुल 14,757
जिले में नामांकन के लिए तैयारियां पूरी करवा दी गई हैं। एडीएम (प्रशासन) न्यायालय में डीडीसी व अन्य पदों के लिए संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन होगा। सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। किसी को भी आचार संहिता का उल्लंघन करने की छूट नहीं दी जाएगी।
वैभव श्रीवास्तव, जिलाधिकारी