फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Palesar operator committed suicide

पालेसर संचालक ने आत्महत्या की

Mon, 12 Jul 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Palesar operator committed suicide
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बरहुंआ गांव में पालेसर संचालक का शव टीनशेड के नीचे फंदे पर लटका मिला। सोमवार सुबह जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। संचालक का बेटा भी पालेसर से कुछ दूरी पर सो रहा था। लोगों का कहना है कि पालेसर संचालक कर्ज में डूबा था। इस बात को लेकर घर वालों में आए दिन कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन

बरहुंआ गांव का रहने वाला राधेलाल गुप्ता (58) गांव से कुछ दूर पालेसर लगाए था। वह रात में वहीं पर सो रहा था। उसका बेटा कल्लू भी पालेसर के पास ही लकड़ी की गुमटी खोले हुए है। थोड़ी दूर पर वह भी सो रहा था। सुबह जब बेटे की नींद खुली तो देखा कि पिता का शव पालेसर के आगे रखे गए टीनशेड के नीचे रस्सी के फंदे पर लटका रहा था। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना है कि राधेलाल कर्ज से डूबा हुआ था। परिवारीजनों के साथ आए दिन इसी कर्ज को लेकर विवाद होता रहता था। इससे तंग आकर उसने फांसी लगा ली है। मामले में कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed