{"_id":"60e1e7d38ebc3e9e943e372e","slug":"oxegen-raibaraily-news-lko5854604115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में अब हर बेड पर रोगियों को मिलेगी ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में अब हर बेड पर रोगियों को मिलेगी ऑक्सीजन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत एक माह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी प्रयास से सीएचसी डीह में बेड तक ऑक्सीजन की सुविधा होगी। इसके पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही प्लांट लगाने का काम भी शुरू होगा। ऑक्सीजन प्लांट लग जाने से मरीजों को बेड़ पर ही जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन की सुविधा मिल जाएगी।
सांसद स्मृति ईरानी 28 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह पहुंची थी, जहां पर उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया था और अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने सहित अन्य चिकित्सीय उपकरण खरीदने के लिए अपनी निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की थी।
इसके साथ ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से शीघ्र ही कार्य शुरू करने का निर्देश दिया था। कुछ दिन पूर्व 30 बेड़ सहित चिकित्सीय उपकरण अस्पताल पहुंचे। यही नहीं रविवार से अस्पताल में ऑक्सीजन की पाइप लाइन बिछाने का काम भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
ब्लॉक नोडल अधिकारी रामबरन रावत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयास से अस्पताल में ऑक्सीजन की पाइप लगाने का कार्य शुरू हो गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया कि 20 लाख रुपये चिकित्सीय उपकरण खरीदने व ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ने अपनी निधि से देने को कहा था, जिसमें पाइप बिछाने का काम शुरू हो गया है।