फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Order of FIR on scholarships scamsters

डीएम ने दिए छात्रवृत्ति के घोटालेबाजों पर एफआईआर के आदेश

Wed, 03 Jul 2019 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Order of FIR on scholarships scamsters
रायबरेली। महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय डलमऊ में छात्रवृत्ति घोटाले के दोषियों के खिलाफ डीएम ने एफआईआर के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रबंधतंत्र के सभी दोषियों पर मुकदमा दर्ज कराकर जवाब देने के आदेश दिए हैं। वर्ष 2015-16 में मान्यता न होने के बाद भी 103 छात्राओं का दाखिला लेकर जालसाजों ने छात्रवृत्ति दे दी थी।
विज्ञापन

जांच में एक साल में ही छह लाख रुपये से अधिक की धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में मनमाने तरीके से दिलाए जाने की पुष्टि हुई है। शासन स्तर पर हुई शिकायत के बाद मामले में महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय की ओर से छात्राओं को दी गई छात्रवृत्ति के मामले की जांच के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

डीएम ने जिला विकास अधिकारी एके वैश्य और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय की टीम गठित कर दी थी। जांच में पाया गया कि राम मनोहर लोहिया और अन्य महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं का दाखिला अपने स्कूल में करके उन्हें छात्रवृत्ति दिलाने के लिए फॉर्म ही नहीं भरवाया गया, उन्हें छात्रवृत्ति भी दिलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में 103 छात्राओं का बिना मान्यता दाखिला लेकर छात्रवृत्ति देने की पुष्टि हो गई। टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। इस पर डीएम ने महाविद्यालय के प्रबंधतंत्र से संबंधित सभी दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जवाब देने के आदेश समाज कल्याण अधिकारी को दिए हैं। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि छात्रवृत्ति घोटाले में जो भी लोग शामिल थे, सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। इसके अलावा अन्य कार्रवाई भी की जाए।

इन छात्राओं को दी गई थी मनमाने तरीके से छात्रवृत्ति
जाति छात्राओं की संख्या धनराशि
सामान्य वर्ग 16 1,00,700
अनुसूचित जाति 15 72,700
पिछड़ी जाति 64 3,74,880
अल्पसंख्यक 08 52,800
जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय डलमऊ में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद समाज कल्याण अधिकारी को प्रबंधतंत्र व अन्य दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। महाविद्यालय ने वर्ष 2015-16 में मान्यता न होने के बाद भी 103 छात्राओं का दाखिला लेकर छात्रवृत्ति दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed