{"_id":"594416894f1c1bf14b8b4661","slug":"order-of-fir-against-23-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर का आदेश
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
बचत भवन में कामकाम की समीक्षा करते सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, साथ में डीएम अभय सिंह व सीडीओ देवेंद्र पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को बचत भवन में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में विभागीय कार्य ठीक ढंग से न होने पर मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को फटकार लगाई और सुधरने की चेतावनी दी। मंत्री ने ड्यूटी से गायब रहने वाले 23 डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
साथ ही गायब रहने वाले डॉक्टरों की सूची सीएमओ से तलब की। यही नहीं वर्षों से अस्पतालों में जमे बाबुओं को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि यहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक नहीं हैं। जल्द इसे बेहतर बनाया जाएगा।
कलेक्ट्रेट के बचत भवन में एक घंटे तक चली समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री का पूरा फोकस स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानना था। एक-एक करके जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी में रोगियों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना। इस दौरान जानकारी हुई कि छह माह से 23 डॉक्टर गायब चल रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होेंने गायब रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए। साथ ही उनकी सूची तलब की। मिशन इंद्रधनुष, एनआरएचएम के तहत हुए कार्यों को भी जाना। स्वास्थ्य सुविधाओं के कार्य ठीक न मिलने पर उन्होंने सीएमओ डॉ. डीके सिंह व जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव पर नाराजगी जताई और सुधरने की चेतावनी दी।
उन्होंने सीएमओ से रोगियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले झोलाछॉपों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही। अस्पतालों में सालों से जमे बाबुओं को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक नहीं पाई गई हैं। इसे बेहतर किया जाएगा।
सीएमओ ने 17 एक्सरे टेक्नीशियन के सापेक्ष आठ एक्सरे मशीनें हैं। सीएमओ ने मशीनें बढ़ाने की मांग की है। वहीं मंत्री ने जननी सुरक्षा योजना में कम भुगतान पर नाराजगी जताई।बैठक में डीएम अभय सिंह, एसीएमओ डॉ. एसके चक, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना आदि मौजूद रहे।
जिला अस्पताल में बने ट्राॅमा सेंटर में इमरजेंसी को संचालित कराया जा रहा है। मंत्री ने इसकी पूरी जानकारी ली। उन्होेंने सीएमओ से स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव से बात करके ट्राॅमा सेंटर को अपग्रेड कराने के निर्देश दिए, ताकि यहां पर ट्रॉमा सेंटर जैसा इलाज रोगियों का हो सके।
समीक्षा बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष का जायजा लिया। इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण करने के दौरान बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बाद बारिश बंद हो गई। मंत्री बाहर निकले तो अस्पताल परिसर में जलभराव दिखा।
इस पर मंत्री हैरान रह गए और उन्होंने अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने सीडीओ देवेंद्र पांडेय से जलभराव की समस्या दूर कराने के निर्देश दिए। जलभराव होने पर मंत्री बिना वार्ड का निरीक्षण किए वापस लौट गए।
जिले के स्वास्थ्य केंद्रों से सालों से लापता हैं ये डॉक्टर
डॉक्टर का नाम तैनाती स्थल कब से गायब
कुलदीप श्रीवास्तव पीएचसी दुधवन 11-5-2010
गुरमीत सिंह सीएचसी बेलाभेला 1-5-2012
सुनील कुमार वर्मा पीएचसी तेजगांव 31-5-2012
आलोक यादव पीएचसी देवगांव 10-4-2012
अजय गौतम पीएचसी मधुकरपुर 28-6-2012
सतीश चंद्रा सीएचसी डलमऊ 29-5-2011
विपिनचंद्र उपाध्याय सीएचसी लालगंज 25-5-2010
गौरव चतुर्वेदी सीएचसी खजूरगांव 12-5-2010
शिव कुमार सीएचसी डलमऊ 21-2-2013
अभिषेक चौधरी पीएचसी मिश्रखेड़ा 10-4-2011
अभिषेक कुमार सीएचसी खजूरगांव 10-4-2011
अतुल कुमार द्विवेदी पीएचसी रसूलपुर धरावां 10-4-2012
विश्वजीत आर्या पीएचसी घिरौना अक्तूबर 2014
पुणेंद्र मिश्रा सीएचसी बछरावां 18-10-2014
अमित कुमार सीएचसी नसीराबाद 13-3-2015
रवि प्रकाश मिश्रा सीएचसी नसीराबाद 20-10-2014
अभिनव वर्मा पीएचसी गोविंदपुर माधव 5-6-2015
अभिषेक कुमारी सिंह सीएचसी लालगंज 30-4-2015
समाना रजा महिला चिकित्सालय महराजगंज 12-2-2015
श्रेया जायसवाल पीएचसी महराजगंज 30-3-2015
अनुज सिंह कुशवाहा पीएचसी दुधवन 6-1-2017
डॉ. मेराज अहमद पीएचसी भोजपुर 1-2-2010
सुशील कुमार मिश्रखेड़ा 1-4-2010