{"_id":"68166a808d05ba94be00c425","slug":"opposition-is-provoking-muslims-for-political-gains-rakesh-sachan-raebareli-news-c-101-1-slko1031-132413-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी फायदे के लिए मुस्लिमों को भड़का रहा विपक्ष : राकेश सचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी फायदे के लिए मुस्लिमों को भड़का रहा विपक्ष : राकेश सचान
Sun, 04 May 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 04 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। भाजपा के जिला कार्यालय अटल भवन त्रिपुला में सोमवार शाम वक्फ बोर्ड सुधार अधिनियम के तहत जन जागरण अभियान एवं नागरिक संवाद कार्यक्रम हुआ।
जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि वक्फ बोर्ड कानून मुस्लिमों के हित में है। इससे उनका कोई नुकसान नहीं है। सियासी फायदे के लिए कुछ विपक्षी दल मुस्लिमों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे दलों से बचने की जरूरत है। उन्होंने सभी से भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।
कहा कि मुस्लिम वर्ग भारतीय जनता पार्टी के लिए एक वोट बैंक नहीं है, बल्कि उनके विकास के लिए जो भी कदम उठाना है वह मोदी, योगी उठाएंगे। वक्फ बोर्ड सुधार अधिनियम विकास के कदम में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशरफ फारुकी ने कहा कि वक्फ के नाम पर गरीबों की जमीन को हथियाने वाले परेशान हैं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल, सोनू सिंह, पंकज मुरारका, विवेक शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी विनय शुक्ला मौजूद रहे।