{"_id":"68e6b037b231f51c5e0f6474","slug":"opportunity-to-increase-online-voter-turnout-up-to-13-raebareli-news-c-101-1-slko1033-142506-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 13 तक ऑनलाइन वोटर बढ़ाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 13 तक ऑनलाइन वोटर बढ़ाने का मौका
Thu, 09 Oct 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 के लिए घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम पूरा होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 13 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। अब तक बीएलओ को यह काम बीती छह अक्तूबर तक करना था। अब तक करीब तीन लाख डॉटा फीड कराने का काम पूरा भी हो गया है। बीएलओ को तय समय में काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। 14 अक्तूबर से डिजिटल कॉपी बनाने का काम शुरू होगा।
जिले की 980 ग्राम पंचायतों में पुनरीक्षण का 1510 बूथ लेवल ऑफीसर (बीएलओ) को सौंपा गया था। बीती 19 अगस्त से घर-घर जाकर वोटर बनाने का काम शुरू किया गया। 30 सितंबर को यह काम पूरा हो गया। शासन ने बीएलओ को छूटे लोगों को आवेदन करने का मौका दिया है। बीती छह अक्तूबर तक बीएलओ को अपने मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कराने का मौका दिया गया।
अब बीएलओ के ऑनलाइन फीडिंग के काम को 13 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। ऐसा होने के बाद बीएलओ के स्तर से एप पर डॉटा फीड हाेने के बाद यह संबंधित एसडीएम की लॉगिन पर पहुंच जाएगा, जिससे वोटरों के नाम मतदाता सूची में आसानी से जोड़ने का काम हो सकेगा।सहायक निर्वाचन अधिकारी विनायक शुक्ला ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने का मौका 13 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। बीएलओ अपने मोबाइल से यह काम पूरा कराएंगे।