फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Operation will be done by calling from the nursing home

सीएचसी में सर्जन नहीं मिला तो नर्सिंग होम से बुलाकर कराएंगे ऑपरेशन

Sun, 06 Mar 2022 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Operation will be done by calling from the nursing home
रायबरेली। मरीजों को अब ऑपरेशन कराने के लिए नर्सिंग होम का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। वजह जिले की पांच सीएचसी में इसी माह से सर्जरी शुरू हो सकेगी। इसके लिए तैयारी की जा रही हैं।
विज्ञापन

खास बात ये है कि जिस सीएचसी में सर्जन तैनात नहीं होंगे, वहां पर प्राइवेट नर्सिंग होम से चिकित्सक बुलाकर मरीजों की सर्जरी कराई जाएगी। इसके एवज में प्राइवेट नर्सिंग होम के चिकित्सक को भुगतान किया जाएगा। इसकी मांग काफी समय से की जा रही थी।
विज्ञापन

जिले की बछरावां, लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार और सलोन सीएचसी में इलाज की व्यवस्था तो थी, लेकिन सर्जरी की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में चाहे फिर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के ऑपरेशन करने की बात हो या फिर प्रसूताओं के ऑपरेशन का मामला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन कराने के लिए उन्हें जिला अस्पताल या फिर प्राइवेट नर्सिंग होम का सहारा लेना पड़ता था। ऑपरेशन कराने के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में मरीजों से मनचाहा पैसा वसूूला जाता था।
इसी को देखते हुुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) का संचालन शुरू कराने की प्रक्रिया काफी समय से चल रही थी, जो अब जाकर पूरी हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि इस यूनिट के शुरू होने से मरीजों को ऑपरेशन कराना आसान हो जाएगा। सड़क हादसे समेत अन्य सर्जरी का कार्य इन सीएचसी पर हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि यूनिट शुरू कराने के लिए सभी इंतजाम कराए जा रहे हैं। जहां पर सर्जन नहीं हैं, वहां पर प्राइवेट चिकित्सक को बुलाकर सर्जरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके एवज में प्राइवेट चिकित्सक का भुगतान विभाग की तरफ से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीएस वाजपेयी ने शनिवार को बछरावां, महराजगंज सीएचसी का जायजा लिया था। साथ ही इन पांच सीएचसी में एफआरयू शुरू कराने के निर्देश दिए थे। 15 मार्च से सर्जरी का काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed