फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   OPD closed from today in AIIMS, treatment will be online

एम्स में आज से ओपीडी बंद, ऑनलाइन होगा इलाज

Wed, 31 Mar 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
OPD closed from today in AIIMS, treatment will be online
रायबरेली। जिले में फिर से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में फिजिकल ओपीडी को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। एक अप्रैल (आज) से पहले की तरह ऑनलाइन ओपीडी के माध्यम से मरीजों को चिकित्सीय सलाह मिलेगी। मोबाइल नंबरों पर फोन, व्हाट्सएप कॉल या वीडियो कॉल करके चिकित्सीय सलाह ली जा सकती है। सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक ऑनलाइन ओपीडी की जा सकती है।
विज्ञापन

एम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व रजिस्ट्रार समीर शुक्ला ने बताया कि लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन ओपीडी बीती 17 अप्रैल से शुरू कराई गई थी। ओपीडी में दंत, ईएनटी, हड्डी, जनरल मेडिसिन, बाल रोग सहित अन्य विभागों की ऑनलाइन ओपीडी चल रही थी। बाद में चर्म, मनोरोग, न्यूरो सर्जरी और यूरोलॉजी के मरीजों के इलाज के लिए भी ऑनलाइन ओपीडी शुरू करा दी गई थी। कोरोना का खतरा कम होने के बाद फिजिकल ओपीडी आरंभ कराई गई, लेकिन फिर से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण फिजिकल ओपीडी को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। मरीज घर बैठे एक अप्रैल से मोबाइल नंबरों पर फोन, व्हाट्सएप कॉल या वीडियो कॉल करके चिकित्सीय सलाह ले सकते हैं। उन्हें एम्स आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

इन नंबरों पर कॉल व एसएमएस कर लें चिकित्सीय सलाह
विभाग का नाम मोबाइल नंबरों पर करें फोन
पीएमआर 8887420197
स्पाइन / न्यूरो सर्जरी 9532376502
न्यूरोलॉजी विभाग 9452332738
चर्म रोग विभाग 9532444964
मनो चिकित्सक विभाग 9451641637
यूरोलॉजी 9451234095
जनरल मेडिसिन 9451207950
बाल रोग विभाग 9451221429
हड्डी रोग विभाग 9532993908
नाक कान गला विभाग 9532993808
स्त्री रोग विभाग 9532995408
जनरल सर्जरी 9532997608
दंत रोग विभाग 9532997408
आंख रोग विभाग 9532994808
बाल चिकित्सा सर्जरी 9452311258
वास्कुलर सर्जरी विभाग 9455959063
एम्स में फिजिकल ओपीडी चल रही थी, लेकिन कोरोना का खतरा बढ़ने के कारण इसे अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। एक अप्रैल से मरीजों को ऑनलाइन ओपीडी की सुविधा मिलेगी। विभागों के मोबाइल नंबरों पर फोन, व्हाट्सएप कॉल या वीडियो कॉल के माध्यम से चिकित्सीय सलाह ली जा सकती है। -प्रो. अरविंद राजवंशी, निदेशक एम्स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed