{"_id":"5d3b3d908ebc3e6d1d71d6ef","slug":"one-seat-lock-on-the-last-day-six-seats-of-mbbs-left-in-aiims-raibaraily-news-lko472997023","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन एक ही सीट लॉक, एम्स में एमबीबीएस की छह सीटें बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन एक ही सीट लॉक, एम्स में एमबीबीएस की छह सीटें बची
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दरियापुर में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए पहले बैच के दाखिले के लिए शुक्रवार को दूसरे चरण की काउंसलिंग का काम पूरा हो गया। अंतिम दिन मात्र एक अभ्यर्थी के आने के कारण शेष सात बचीं सीटों में छह लॉक होने से बच गई है। दो चरण की काउंसलिंग के पूरी होने के बाद 50 में 44 सीटें भर चुकी हैं। शेष छह सीटों को भरने के लिए दिल्ली एम्स से छात्र-छात्राएं अलॉट होने के बाद तीसरे चरण के दाखिले का काम शुरू होगा। एम्स प्रशासन ने को अब तक हुए दाखिलों की रिपोर्ट एम्स दिल्ली व पीजीआई चंडीगढ़ भेज दी है।
एम्स में अगस्त माह से एमबीबीएस की पढ़ाई का पहला बैच शुरू होने वाला है। पहले बैच में 50 सीटों पर दाखिला होना हैं। इसके लिए पहले चरण की काउंसलिंग का काम 4 जुलाई को पूरी हो गई थी। पहली काउंसलिंग में 22 सीटें लॉक हुई थीं। दूसरे चरण की काउंसलिंग शुक्रवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन में मात्र एक अभ्यर्थी ही काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पहुंचा। दूसरे चरण की काउंसलिंग में भी 22 अभ्यर्थियों ने एम्स दरियापुर पहुंचकर सीटें लॉक की। अब तक हुई दो काउंसलिंग में 50 में 44 सीटें लॉक हो गई हैं। छह सीटें ही शेष बची हैं।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एम्स रायबरेली समीर शुक्ला ने बताया कि दूसरे चरण की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। अंतिम दिन एक स्टूडेंट्स ही आया। दोनों काउंसलिंग में 44 सीटें लॉक हो गई है। छह सीटों के लिए तीसरी काउंसलिंग एम्स दिल्ली से निर्देश मिलने के बाद होगी। पूरी रिपोर्ट एम्स दिल्ली पर पीजीआई चंडीगढ़ भेज दी गई है।