फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One million people took the vote, and put the oath of

एक लाख लोगों ने ली वोट डालने, डलवाने की शपथ

Thu, 26 Jan 2017 12:52 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 26 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
One million people took the vote, and put the oath of
मतदाता जागरूकता का स्वीप अभियान - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महापर्व में बुधवार को जिले के एक लाख लोगों ने वोट डालने और डलवाने का शपथ ली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जगह-जगह छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। वहीं अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ आमजन ने विधानसभा चुनाव में वोट डालने और आस पड़ोस के लोगों के डलवाने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। 
विज्ञापन


जीआईसी में बुधवार सुबह कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनएसएस, एनसीसी के कैडेट शामिल हुए। डीएम अनुज कुमार झा, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) शत्रोहन वैश्य, एडीएम (प्रशासन) तिलकधारी, प्रशिक्षु आईएएस निशा कुमारी, डीआईओएस राकेश श्रीवास्तव, एसपी अब्दुल हमीद ने सभी को मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई। एफजी कॉलेज सभागार में विभिन्न विद्यालयों की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय ने- जागो रे जागो... गीत प्रस्तुत किया। मतदाता श्रीराम रास पांडेय ने आल्हा गायन प्रस्तुत किया। वहीं स्लोगन, भाषण, वाद, विवाद, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया।  डीएम ने छात्र-छात्राओं के साथ सहयोग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदान में वृद्धि लाना है। निष्पक्ष होकर वोट डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग की ओर से इस वर्ष मुख्य थीम नवयुवकों एवं भविष्य के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना रखा गया है। हर वोट कीमती है। मतदान करने से व्यक्ति छूटने न पाए। सीडीओ हरीराम सिंह ने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपना वोट देने के लिए संकल्प करें। इस दौरान कॉलेज परिसर में मतदान, मतदाता प्रशिक्षण संबंधित स्टॉल लगाए गए। इसमें ईवीएम का प्रदर्शन पंचायती राज विभाग के समन्वयक राहुल सिंह ने किया।

वहीं प्रतिभागियाें की ओर से पोस्टर, स्लोगन आदि के भी स्टॉल पर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। संचालन एडीएम (वित्त एंव राजस्व) शत्रोहन वैश्य ने किया। उन्होंने बताया कि करीब एक लाख लोगों ने मतदान करने और करवाने की शपथ ली है। जीआईसी में हुए जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में निबंध, वाद-विवाद, नारा लेखन, चित्रकला आदि प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इसमें सांची श्रीवास्तव, स्वर्णिमा गुप्ता, गोविंद अग्रहरि, वैष्णवी मिश्रा, काजल त्रिपाठी, अजीजुर्रहमान, अंशिका शुक्ला, आशुतोष श्रीवास्तव, मानसी सिंह, अमित सिंह, अनूप पांडेय, सुमित सिंह, चांदनी सोनी, आकांक्षा कौशल, चंद्रिका, आराधना पांडेय, श्रेया गुप्ता, किशू वर्मा आदि शामिल है। सकल नारायण इंटर कॉलेज की ओर से दो किमी की मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राएं भी शामिल हुई।

 

सभी लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। अटौरा बुजुर्ग में पूरे लाला, पूरे प्रभु, पूरे दौली आदि गांवों में जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रबंधक संजय सिंह, देवनाथ शुक्ला, कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed