फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One lakh cheated on the pretext of job, case registered

Raebareli News: नौकरी का झांसा देकर एक लाख ठगे, केस

Mon, 10 Nov 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 10 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
One lakh cheated on the pretext of job, case registered
रायबरेली। जगतपुर के तिवारीपुर गांव निवासी एक युवक ठगी का शिकार हो गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


योगेंद्र तिवारी ने बताया कि गांव के विनीत तिवारी के यहां प्रतापगढ़ जिले के थाना उदयपुर के गांव पूरे गुलाब गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार का आना-जाना था। पीड़ित ने बताया कि नौ अप्रैल 2023 को धर्मेंद्र ने लखनऊ विश्वविद्यालय में चपरासी के पद नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


रुपये लेने के बाद आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में नौकरी मिल जाएगी, लेकिन अब तक उन्हें नौकरी नहीं मिली। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने जानमाल की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जगतपुर एसओ पंकज त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed