{"_id":"5e5172878ebc3ef3da54ddf2","slug":"one-died-in-road-accident-raibaraily-news-lko5100341111","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनरोज से टकराए बाइक सवार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनरोज से टकराए बाइक सवार, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम बाजार से खरीदारी करके घर जा रहे बाइक सवार दो भाई सामने से आए एक वनरोज से जा टकरा गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल के बाद दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां पर बड़े भाई की मौत हो गई। छोटे भाई का इलाज चल रहा है। युवक की मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
डीह कस्बा निवासी शहाबुद्दीन (28) अपने छोटे भाई इमाजुद्दीन को लेकर सामान की खरीदारी के लिए जिला मुख्यालय गया था। देर शाम खरीदारी करके बाइक से लौट रहे थे। ऑटी गांव के पास सड़क पार कर रहे वनरोज से टकरा गए। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से परिवारीजनों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा था, जहां पर हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रात में शहाबुद्दीन की मौत हो गई, जबकि उसके छोटे भाई का इलाज चल रहा है। थानेदार जेपी यादव ने बताया कि वनरोज से टकराकर शहाबुद्दीन की मौत हुई है।
विज्ञापन
24 को शादी और अस्पताल में भर्ती इमाजुद्दीन
शहाबुद्दीन की मौत से पत्नी रिजवाना, बेटी आलीजा, बहन शाहीन के आंसू नहीं थम रहे हैैं। घर पर चल रही शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई। खुशियों के बजाय मातम पसर गया। पत्नी रिजवाना ने बताया कि पति शहाबुद्दीन सऊदी अरब में रहकर नौकरी करते थे और घायल भाई इमाजुद्दीन की 24 फरवरी को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। छोटे भाई की शादी के लिए खरीदारी करने जिला मुख्यालय गए थे और वापस लौटते समय हादसा हो गया।