{"_id":"6266ebac086ff078a37c860c","slug":"one-and-a-half-lakh-population-remained-in-darkness-for-eight-hours-raibaraily-news-lko627680072","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे अंधेरे में रही डेढ़ लाख की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे अंधेरे में रही डेढ़ लाख की आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र की डेढ़ लाख की आबादी शनिवार की रात अंधेरे में रही। आठ घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रही। आंधी के चलते भवानीगढ़ गांव के पास बिजली के तार टूूट गए थे। इसके चलते समस्या आई। हालांकि बाद में तार जोड़कर बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं का कहना है कि उमस भरी गर्मी में बिजली समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।
रविवार को दोपहर आंधी आने के कारण भवानीगढ़ गांव के पास 33 हजार बिजली लाइन के तार टूट गए थे। इससे दोपहर दो बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति बंद होते ही अफसरों के फोन घनघनाने लगे। कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तार जोड़ने में उन्हें मशक्कत का सामना करना पड़ा। रात 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। उपभोक्ता लल्लन सिंह चौहान, राजकुमार शुक्ला, रामविशाल त्रिवेदी, उदय प्रकाश मिश्रा, दिनेश कुमार, राजू, उमाकांत अवस्थी ने बताया कि रात 10 बजे तक गर्मी में बिजली बिना परेशान होना पड़ा। सुधार आने के बजाय बिजली व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। उधर, एसडीओ विजय कुमार यादव ने बताया कि मेन लाइन 33 हजार के तार टूट गए थे। उन्हें जोड़ने का कार्य तेजी के साथ कराया गया और बिजली आपूर्ति को बहाल कराया गया।
बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल
सरेनी। ब्लॉक क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। तीन से चार घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। साथ ही ट्रिपिंग की समस्या भी बनी रहती है। उपभोक्ता धर्मराज, लाल, रमाकांत, दुलारे, रजनीकांत, उमेश कुमार, श्यामाचरण का कहना है कि कुछ गांवों में बिजली के ही सहारे लोग पानी पी रहे हैं। सुबह शाम भी बिजली की कटौती की जाती है। इससे लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। बिजली संकट तत्काल दूूर कराया जाए। उधर, जेई श्यामू कुशवाहा का कहना है कि जो बिजली मिल रही है, उसी के अनुसार बिजली की आपूर्ति कराई जा रही है। रोस्टर के तहत बिजली आपूर्ति कराई जा रही है।