{"_id":"61f40d67567d3720cb738fd9","slug":"on-the-second-day-20-claimants-bought-31-pamphlets-raibaraily-news-lko615347434","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 20 दावेदारों ने खरीदे 31 परचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 20 दावेदारों ने खरीदे 31 परचे
विज्ञापन
नामांकन पत्र लेने के लिए कक्ष में बैठे अफसर।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को दूसरे दिन भी एक भी नामांकनपत्र दाखिल नहीं हुआ। हालांकि 31 परचे खरीदे गए।
अब तक 50 दावेदार 66 नामांकनपत्र ले चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे। गेट पर ही गहन तलाशी के बाद ही दावेदारों को प्रवेश दिया गया।
ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर राजेश कुमार ने बताया कि सामाजिक आंदोलन दीपदान व एक निर्दल ने एक-एक सेट परचा खरीदा। नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ।
सदर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि सपा व आजाद समाज पार्टी के दावेदारों ने एक-एक सेट परचा खरीदा।
सरेनी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि विकासशील जनता पार्टी, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल व तीन निर्दलों ने एक-एक सेट में परचा खरीदा।
विज्ञापन
बछरावां विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर सालिगराम वर्मा ने बताया कि कांग्रेस व सपा के संभावित दावेदारों ने दो-दो सेट में परचा खरीदा।
इसके अलावा सपा के दो और संभावित दावेदारों ने एक-एक सेट में परचा लिया। जस्टिस पार्टी के अलावा एक निर्दल ने भी एक-एक सेट में परचा खरीदा।
हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से रिटर्निंग ऑफिसर विजय कुमार ने बताया कि भाजपा व सपा के दावेदारों ने चार-चार और एआईएमआईएम के दावेदार ने तीन सेट में परचा लिया। आम आदमी पार्टी व दो अन्य दावेदारों ने एक-एक सेट में परचा लिया।