{"_id":"61fc183cd892c153d6423aa1","slug":"on-the-last-day-35-people-including-manish-amarpal-filled-the-form-raibaraily-news-lko616221563","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन मनीष, अमरपाल समेत 35 लोगों ने भरा परचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन मनीष, अमरपाल समेत 35 लोगों ने भरा परचा
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में चौथे चरण के मतदान के लिए नामांकन जमा करने का काम गुरुवार को पूरा हो गया। अंतिम दिन 35 उम्मीदवारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया।
कांग्रेस के सदर से डॉ. मनीष सिंह व हरचंदपुर से सुरेंद्र विक्रम सिंह, ऊंचाहार से भाजपा से अमरपाल मौर्या और बछरावां से सपा से श्याम सुंदर ने परचा भरा। 31 निर्दलों व छोटे दलों के उम्मीदवारों ने दावेदारी की। दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा।
गुरुवार को ऊंचाहार से भाजपा उम्मीदवार अमरपाल मौर्या का परचा जमा कराने के लिए कानून मंत्री ब्रजेश पाठक कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार आने का दावा किया।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान भाजपाइयों में जोश देखने को मिला। ऊंचाहार से आम आदमी पार्टी से राहुल सिंह, निर्दलीय बृजेश कुमार, दिनेश सिंह, रवींद्र बहादुर सिंह, नितिन सिंह एवं राम कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बछरावां विधानसभा क्षेत्र से सपा से श्याम सुंदर, जस्टिस पार्टी से राम लखन, निर्दलीय ओम प्रकाश ने परचा जमा किया।
रायबरेली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से डॉ. मनीष चौहान समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे। नामांकन के बाद उन्होंने मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
इसके अलावा सदर सीट से आम आदमी पार्टी से गौरव सिंह, आजाद समाज पार्टी से सूर्यनाथ, नव निर्माण पार्टी से अभिषेक तिवारी, निर्दलीय सरताज अली, रामबहादुर, कुलदीप, महमूद अहमद, राजेश कुमार राय, अखिलेश कुमार यादव ने परचा भरा।
हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र विक्रम सिंह, परिवर्तन समाज पार्टी से राम मनोहर साहू, निर्दलीय अशोक कुमार, निर्दलीय राहुल कुमार, राकेश कुमार, बच्चूलाल ने परचा भरा। सरेनी विधानसभा से आम आदमी के प्रत्याशी देवेंद्र पाल, इंडिया प्रजा बंधु पार्टी से सोहनलाल, वोटर्स पार्टी इंटर नेशनल राममनोहर, लोक पार्टी से सुनील कुमार, निर्दलीय शिव प्रताप सिंह, अभय कुमार, जय प्रकाश, अनिल कुमार, दीप कुमार ने परचा भरा। शुक्रवार को नामांकनपत्रों की जांच होगी। पांच विधानसभाओं के लिए 77 लोगों ने परचा जमा किया है।
सलोन में छह और पर्चे बिके, तीन दिन में एक भी नामांकन नहीं
सलोन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के तीन दिन बीत गए, लेकिन अब तक एक भी पर्चा जमा नहीं हुआ। तीसरे दिन पांच लोगों ने छह पर्चे खरीदे। उम्मीद है कि शुक्रवार को नामांकन जमा होंगे।
नर्सिंगहोम के मालिक व कांग्रेस प्रत्याशी मनीष चौहान करोड़पति
सदर सीट से सबसे बाद में कांग्रेस से उम्मीदवार घोषित डॉ. मनीष चौहान ने गुरुवार को परचा भरा। उम्मीदवार के पास 1.69 करोड़ की चल और 2.43 करोड़ की अचल संपत्ति है। पत्नी डॉ. ओमिका सिंह चौहान के पास 3.47 करोड़ की चल और 58.21 करोड़ की अचल संपत्ति है। डॉक्टर आफ मेडिसिन के डिग्री धारक डॉ. मनीष नर्सिंगहोम संचालक होने के साथ ही शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं। कोई आपराधिक मामला नहीं है। पांच साल में पति-पत्नी ने चार करोड़ से अधिक का आयकर भरा है।
ऊंचाहार के भाजपा व हरचंदपुर के कांग्रेस उम्मीदवार भी करोड़पति
ऊंचाहार से भाजपा उम्मीदवार अमरपाल मौर्या और हरचंदपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र विक्रम सिंह करोड़ पति हैं। प्रतापगढ़ जिले के राजापुर बिंधन के रहने वाले एमए पास अमरपाल के 49 लाख व पत्नी रमा कुशवाहा ने पांच साल में 43 लाख आयकर भरा। स्वयं की चल संपत्ति 22.47 लाख और अचल संपत्ति 1.75 करोड़ है। पत्नी की के पास 49.50 लाख की चल और 60 लाख की अचल संपत्ति है। इनपर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। स्वयं वाहनविहीन हैं, लेकिन पत्नी के पास दो स्कूटी है। कांग्रेस से हरचंदपुर उम्मीदवार सुरेंद्र विक्रम सिंह के पास 1.57 करोड़ की चल और 1.10 करोड़ की अचल संपत्ति है। दो आपराधिक मामले दर्ज होने के साथ ही पांच साल में 11 लाख का आयकर जमा किया। इंटर पास सुरेंद्र के पास बंदूक व रिवाल्वर के साथ एक इनोवा गाड़ी भी है। बछरावां से सपा उम्मीदवार श्याम सुंदर की हैसियत 67.15 लाख रुपये हैं। पांच साल में 4.53 लाख का आयकर जमा किया है। हाईस्कूल पास श्याम सुंदर कृषि करते हैं।