फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   On fears of fake fertilizer farmers harvested ruckus

नकली खाद की आशंका पर किसानों ने काटा हंगामा

Tue, 10 Nov 2015 11:44 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खाद वापस न करने को लेकर किसानों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने 64 बोरियों को सील कर दिया है। जिला सहायक निबंधक प्रेमचंद्र पटेल ने जांच के लिए खाद का नमूना भेजा है।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति तिलोई में 7 नवंबर को 300 बोरियों एफको कंपनी की डीएपी आई थी। मंगलवार को खाद बांटी जा रही थी। 200 से ज्यादा बोरी खाद बिक चुकी थी।

इसी दौरान कुछ किसानों ने नकली खाद होने की आशंका जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। फोन पर इसकी शिकायत अमेठी के डीएम जगतराज त्रिपाठी से भी की।

डीएम के निर्देश अधिकारी मौके पर पहुंचे। खाद लौटाने को लेकर अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। एफको के सप्लायर एके सिंह, जिला सहायक निबंधक प्रेमचंद्र पटेल और नायब तहसीलदार ने किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार गोमती प्रसाद मिश्रा ने गोदाम में शेष बची 64 बोरियों को सीज कर दिया। किसान विष्ण प्रसाद सिंह, बैजनाथ मिश्रा, रामबरन, चंद्रप्रकाश आदि ने खाद वापस कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सहायक निबंधक प्रेमचंद्र पटेल का कहना है कि खाद नकली है या फिर असली। इसके लिए खाद का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जैसा होगा, उसी के आधार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed