{"_id":"61ca0a7f09dbea41867dc9c6","slug":"omicron-positive-girl-and-family-s-corona-report-negative-raibaraily-news-lko61083796","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन पॉजिटिव युवती व परिवार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन पॉजिटिव युवती व परिवार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के लिए राहत भरी खबर है। ओमिक्रॉन की चपेट में आई यूएसए से आई युवती के साथ ही उसके घर के सभी लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। युवती की पहली रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, इसके बाद दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। परिवार के सदस्यों की कोरोना की आरटीपीसीआर की दोनों रिपोर्ट एसजीपीजीआई लखनऊ से निगेटिव आई हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के लालकोठी कहारों का अड्डा निवासी 28 वर्षीय युवती यूएसए से 13 दिसंबर को आई थी। विदेश से आने के बाद सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेजकर जांच कराई गई थी। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वायरस में स्टेन का पता लगाने के लिए जिनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजा गया था।
कोरोना जांच प्रभारी डॉ. ऋषी बागची ने बताया कि 18 दिसंबर को युवती ने लखनऊ के एक निजी लैब से कोरोना की जांच कराई थी जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी लेकिन 24 दिसंबर को युवती की जिनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। तीसरी बार सैंपल जांच के लिए भेजा गया। सोमवार को एसजीपीजीआई लखनऊ से युवती और उसके परिवार के चार अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
शहर के आनंदनगर का 45 वर्षीय व्यक्ति 13 दिसंबर को नाइजीरिया से आया था। 18 दिसंबर को उसकी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने केे बाद दिल्ली की लैब से वायरस के स्टेन का पता लगाने के लिए जिनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। सोमवार को उसकी जिनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यूएसए से आई युवती की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। उसके घर के लोग भी संक्रमित नहीं मिले हैं। नाइजीरिया से आए युवक की जिनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिले में ओमिक्रॉन का खतरा नहीं है लेकिन लोग एहतियात जरूर बरतें। भीड़ में आने से बचें और घर से निकलें तो मास्क जरूर लगाएं।