{"_id":"56ddd59f4f1c1b12268b45f9","slug":"old-tehsil-in-the-house-fire-burned-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने तहसील भवन में फिर लगी आग, दस्तावेज जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने तहसील भवन में फिर लगी आग, दस्तावेज जले
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने तहसील भवन में रविवार देर रात फिर आग धधकने लगी। इससे कमरे में रखे दस्तावेज जल गए। दोबारा किसने आग लगाई, इसका पता नहीं चल सका है। आग में कौन-कौन से दस्तावेज जले हैं, इसका ब्योरा नहीं मिल पाया है।
तहसीलदार का कहना है कि कौन दस्तावेज जले हैं, इसकी जांच कराई जा रही है। मोहनगंज कस्बे में नए भवन में तहसील संचालित है। तिलोई कस्बे में पुराना तहसील भवन है। यहां पर एक कमरे में दस्तावेज और फर्नीचर रखा था।
इसमें रविवार शाम अचानक आग लग गई। इससे फर्नीचर और दस्तावेज जल गए। सूचना पर दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। रात में अचानक आग फिर धधक गई। इससे जो दस्तावेज बचे थे, वह भी जल गए।
विज्ञापन
सूचना पर दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। तहसीलदार रामपाल तिवारी ने बताया कि अराजकतत्वों ने आग लगाई है। आग से फर्नीचर और दस्तावेज जले हैं। कौन-कौन से दस्तावेज जले हैं यह बात मंगलवार को सभी कर्मचारियों के आने के बाद पता चलेगी। जांच कराई जा रही है।