फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Old Tehsil in the house fire, burned documents

पुराने तहसील भवन में फिर लगी आग, दस्तावेज जले

Tue, 08 Mar 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 08 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Old Tehsil in the house fire, burned documents
आग - फोटो : file
पुराने तहसील भवन में रविवार देर रात फिर आग धधकने लगी। इससे कमरे में रखे दस्तावेज जल गए। दोबारा किसने आग लगाई, इसका पता नहीं चल सका है। आग में कौन-कौन से दस्तावेज जले हैं, इसका ब्योरा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


तहसीलदार का कहना है कि कौन दस्तावेज जले हैं, इसकी जांच कराई जा रही है। मोहनगंज कस्बे में नए भवन में तहसील संचालित है। तिलोई कस्बे में पुराना तहसील भवन है। यहां पर एक कमरे में दस्तावेज और फर्नीचर रखा था।
विज्ञापन


इसमें रविवार शाम अचानक आग लग गई। इससे फर्नीचर और दस्तावेज जल गए। सूचना पर दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। रात में अचानक आग फिर धधक गई। इससे जो दस्तावेज बचे थे, वह भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। तहसीलदार रामपाल तिवारी ने बताया कि अराजकतत्वों ने आग लगाई है। आग से फर्नीचर और दस्तावेज जले हैं। कौन-कौन से दस्तावेज जले हैं यह बात मंगलवार को सभी कर्मचारियों के आने के बाद पता चलेगी। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed