{"_id":"6935debb9376a2108d0aa8d8","slug":"old-potatoes-are-worthless-farmers-are-throwing-them-away-raebareli-news-c-101-1-slp1006-146368-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: माटी के मोल हुआ पुराना आलू, फेंक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: माटी के मोल हुआ पुराना आलू, फेंक रहे किसान
Mon, 08 Dec 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
सलोन के कोल्ड स्टोर में आलू सड़ने के बाद ट्रॉली से बाहर फेंकता किसान।
सलोन (रायबरेली)। बाजार में नया आलू आने के कारण कोल्ड स्टोर में रखे पुराने लाल आलू को कोई पूछ नहीं रहा है। बिक्री न होने से कई कोल्ड स्टोर में 20 से 30 हजार बोरी आलू फंसा हुआ है। किसानों का कहना है कि यहां से आलू बिहार भेजा जाता है, लेकिन वहां भी बेहद कम दाम मिलने के कारण बिक्री बंद हो गई है।
पुराने आलू से लागत भी नहीं निकल पाने के कारण मजबूरी में किसान इसे फेंक रहे हैं। किसान राकेश कुमार व कृष्णकांत ने बताया कि पिछले वर्ष आलू का रेट 1200 रुपये प्रति क्विंटल से 1500 रुपये प्रति क्विंटल था, लेकिन इस समय आलू का कोई भाव नहीं है। आढ़तियों कहना है कि यहां से बिहार आलू भेजा जा रहा है। उसके बाद बाजार के भाव के अनुसार व्यापारी पैसा भेजते हैं। स्टोर से निकाल कर छंटाई करने के बाद खराब आलू को फेंका जा रहा है। जो अच्छा बचा है उसे बहुत ही सस्ते दाम पर बेचा जा रहा है।
कोल्ड स्टोर का किराया भी नहीं दे पा रहे
कोल्ड स्टोर संचालक चंद्रशेखर रस्तोगी ने बताया कि रेट कम होने की वजह से किसान स्टोर का किराया भी नहीं दे पा रहे हैं। संदीप यादव ने बताया कि एक बीघा आलू लगाने में 40 से 50 हजार रुपये खर्च आता है। उसके बाद लगभग 150 बोरी का उत्पादन होता है। वर्तमान रेट में तो आधी लागत भी किसान की नहीं निकल पा रही है।
विज्ञापन
पूरे मंशा शुक्ल दुबहन के किसान दिनेश कुमार ने बताया कि 207 बोरी आलू रखा था, जिसमें से 100 बोरी पहले बेच लिया था। अब 107 बोरी आलू कम दाम की वजह से स्टोर से नहीं निकाला। दुबहन के राजेंद्र सरोज ने बताया है कि 170 बोरी आलू कोई किसी भाव में नहीं ले रहा है। इससे स्टोर में खराब हो रहा है। सुरेश पटेल औना गांव के किसान ने बताया की 105 बोरी आलू खराब हो रहा है।