फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   old aged person died in road accident

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Tue, 17 May 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
old aged person died in road accident
खीरो (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को पैदल जा रहे बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सादुल्लापुर गांव निवासी महादेव (77) रविवार की सुबह राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने चौधराइन का पुरवा के पास आश्रम में गये थे। जहां से दोपहर बाद घर वापस जा रहे थे। मां भगवती ब्रिक फील्ड बिश्वनाथ खेड़ा के पास पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद घर वालों ने घायल को सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र मुन्नीलाल, श्रीलाल आदि परिजनों को रोरोकर हाल बेहाल है। एसओ आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed