{"_id":"6852b081bcb04a22590216f4","slug":"oil-tanker-ran-over-two-friends-riding-bike-on-munshiganj-bypass-died-on-the-spot-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: मुंशीगंज बाईपास पर तेल टैंकर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: मुंशीगंज बाईपास पर तेल टैंकर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही मौत
Wed, 18 Jun 2025 05:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Jun 2025 05:58 PM IST
सार
रायबरेली के मुंशीगंज बाईपास पर मंगलवार रात तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाइक से शहर जा रहे दो दोस्तों को मंगलवार की रात टैंकर ने रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाकर शव कब्जे में लिया। टैंकर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस की मानें तो बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र के जहानपुर कोडर गांव निवासी नीरज (23) पुत्र रामकुमार, नीलेश (19) पुत्र देशराज आपस में दोस्त थे। किसी काम के सिलसिले में रात 8.15 बजे बाइक से शहर जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज बाईपास स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से दोनों को रौंद दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Monsoon in UP: यूपी में मानसून ने दी दस्तक... तपिश और लू से मिलेगी राहत, होगी झमाझम बारिश
विज्ञापन
मुंशीगंज बाईपास के पास घटना होने पर सूचना पर कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बुधवार को दोनों युवकों के शवों का डलमऊ में श्मशान गंगाघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी जिब्राइल खान ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया है। टैंकर कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
घर का इकलौता चिराग था नीलेश
मृतक नीलेश के पिता देशराज खेती करते हैं। नीलेश पिता की खेती करने में मदद करता था। साथ ही टै्रक्टर भी चलाता था। नीलेश घर का इकलौता चिराग था। नीलेश की मौत से पिता दहाड़े मारकर रो पड़े। बोले अब किसके सहारे रहूंगा। नीलेश की शादी नहीं हुई थी। सोचा था कि धूमधाम के साथ नीलेश की शादी करूंगा, लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया।
ये भी पढ़े- Lucknow: पूर्व प्रधान के भतीजों के बंद घर में चोरी, बदमाश नकदी और डेढ़ करोड़ के जेवरात चुरा ले गए
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था
ग्रामीण जगन्नाथ के मुताबिक मृतक नीरज तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह घर पर ही रहते थे। उनके पिता रामकुमार वन विभाग में कर्मचारी हैं। नीलेश और नीरज आपस में जिगरी दोस्त थे। रात में सूचना मिली कि मुंशीगंज बाईपास ओवरब्रिज पर हादसा हो गया है। मौके पर पहुंचा तो पता चला कि दोनों युवकों की मौत हो चुकी है। अचानक यह सब कैसे हो गया। कोई कुछ समझ भी नहीं पाया।