{"_id":"61b62ee630c096121618ff92","slug":"oil-salt-and-gram-distributed-along-with-ration-at-300-shops-raibaraily-news-lko6086295190","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 दुकानों पर राशन के साथ बंटा तेल, नमक व चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 दुकानों पर राशन के साथ बंटा तेल, नमक व चना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सरकार की मंशा पर पहली बार रविवार को राशन के साथ रिफाइंड ऑयल, नमक और चने का एक साथ मुफ्त वितरण किया गया। पहले दिन जिले में 300 कोटे की दुकानों से राशन वितरण कराया गया।
50 कोटे की दुकानों पर जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में राशन वितरण कराया गया। मुफ्त राशन के साथ रिफाइंड आयल, नमक आदि लेने के लिए कार्डधारक उमड़े। दिनभर गहमागहमी दिखी। बारी-बारी से हर कार्डधारक को राशन समेत अन्य सामग्री वितरित की गई।
शहर के गल्ला मंडी में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कार्डधारकों को राशन के साथ रिफाइंड आयल, नमक और चने का वितरण करके शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा पर राशन के साथ ही अन्य सामग्री कार्डधारकों को दी जा रही है। सरकार का प्रयास है कि गरीबों को खानपान में किसी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
हर कार्डधारक कोटे की दुकान पर पहुंचकर राशन के साथ रिफाइंड आयल समेत अन्य सामग्री लें। यदि कहीं पर किसी कार्डधारक को सामग्री पाने में दिक्कत आ रही है तो वह बेहिचक होकर शिकायत कर सकता है।
मनमानी करने वाले कोटेदार कतई बख्शे नहीं जाएंगे। कोटेदारों को हिदायत दी गई कि सरकार की मंसा के अनुरूप ही राशन व अन्य सामग्री का वितरण किया जाए। नगर पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, उनके प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव ने भी निशुल्क राशन वितरण किया और कहा कि सरकार के इस प्रयास से गरीबों के चेहरे पर खुशी आ गई है।
परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार कौशल ने लाभार्थियों को दोगुना राशन के साथ दाल नमक व रिफाइंड वितरित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्तियों तक पहुच रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को दोगुना राशन देने के साथ ही दाल नमक व रिफाइंड भी दे रही है, जिससे लोगो को परेशानी न हो।
हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के मझिगवां करन गांव में ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह ने कार्डधारकों को मुफ्त राशन के साथ रिफाइंड आयल, चना आदि सामग्री का वितरण किया। कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर गरीब के चेहरे पर खुशी आए और उनका परिवार कतई भूखा न रहने पाए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि मुकेश सिंह मौजूद रहे।
डीह प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के सूची में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश सिंह व लेखपाल की मौजूदगी में कोटेदार अवधेश कुमार ने मुफ्त राशन के साथ चना, रिफाइंड आयल का वितरण किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो कार्डधारकों को मुफ्त राशन के साथ अन्य सामग्री उपलब्ध कराई है, वह सराहनीय है। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल हरीश्याम, अवधेश कुमार, सुरेश कुमार, वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।