फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Number of fever patients rising due to changing weather

Raebareli News: बदले मौसम में बढ़ रहे बुखार के मरीज

Mon, 06 Jul 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 06 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Number of fever patients rising due to changing weather
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परशदेपुर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
रायबरेली। जिले में रविवार को 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 2830 रोगियों की सेहत जांची गई। सबसे ज्यादा बुखार से पीड़ित 453 रोगी आए। सांस से संबंधित 225 मरीजाें का इलाज किया गया। इसी तरह पेट दर्द के 153, खुजली के 102 रोगियों का इलाज किया गया। जुकाम के 161 मरीजों का उपचार के बाद दवा वितरित की गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले में सुबह रोगियों की भीड़ रही, लेकिन दोपहर में कड़ी धूप के चलते दोपहर में सन्नाटा रहा। गर्मी और उमस के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पीएचसी पर अधिकतर बुखार के मरीज आए। बुखार से परेशान राम बालक ने बताया कि वह तीन दिन से बुखार से बीमार हैं। दवा लेने आए हैं। इस तरह शिवकांती सांस की तकलीफ से परेशान रहीं, जिनका उपचार किया गया।
विज्ञापन



चिकित्सकों ने मच्छरों से बचाव का दिया सुझाव
महराजगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदोई में 35 रोगियों का उपचार किया गया। डॉक्टर नीलम और डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि बुखार और उल्टी दस्त के ज्यादा मरीज आए। सेहत जांचने के बाद दवा दी गई। दीनशाह गौरा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर धई, गोविंदपुर माधव, रसूलपुर धरावां में 105 रोगियों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरेनी के पीएचसी तेजगांव में बुखार, सर्दी जुकाम, उच्च रक्तचाप, मलेरिया बीमारी से पीड़ित लोग आए। डॉ. शुभम सिंह ने कहा कि जरूरी काम हो, तो धूप में बाहर निकलें। नसीराबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुढ़ा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परशदेपुर में रोगियों की सेहत जांची गई। घुरवारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघर में डॉ. अकील अहमद ने 38 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।



चिकित्सकाें ने कहा कि इस समय मच्छर जनित बीमारियों की संभावना ज्यादा रहती है। अपने घरों के आसपास पानी न भरा रहने दें। रात में पूरे कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed