फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NTPC: Power generation from the third unit has stopped

एनटीपीसी : तीसरी यूनिट से बिजली उत्पादन बंद

Fri, 31 Oct 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 31 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
NTPC: Power generation from the third unit has stopped
रायबरेली। बिजली की मांग न होने पर बृहस्पतिवार को ऊंचाहार एनटीपीसी परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली पहली यूनिट बंद कर दी गई है। 48 घंटों में यह तीसरी यूनिट बंद की गई है। इससे परियोजना में उत्पादन बहुत कम हो गया है।
विज्ञापन




परियोजना में बिजली उत्पादन के लिए 210 -210 मेगावाट उत्पादन क्षमता की पांच व 500 मेगावाट क्षमता की छठवीं यूनिट स्थापित है। परियोजना में कुल 1550 मेगावाट बिजली बनती है। बृहस्पतिवार की दोपहर 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रही यूनिट नंबर एक को परियोजना प्रबंधन ने बंद करा दिया। इसकी वजह उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर से मांग कम होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन



इसके पहले मंगलवार को यूनिट नंबर दो व छह को भी बिजली की मांग कम होने से बंद किया गया था। तीन यूनिटों के बंद होने से 920 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप है। तीसरी, चौथी व पांचवीं यूनिट से बिजली उत्पादन कर रही हैं, लेकिन उन्हें भी कम भार पर चलाया जा रहा है। परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि बिजली की मांग कम होने से पहली यूनिट बंद की गई है। मांग बढ़ने पर उत्पादन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed