फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NTPC: Boiler tube leak shuts down third unit

एनटीपीसी : बॉयलर ट्यूब में रिसाव से तीसरी यूनिट बंद

Thu, 09 Oct 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 09 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
NTPC: Boiler tube leak shuts down third unit
रायबरेली। एनटीपीसी परियोजना की तीसरी यूनिट के बॉयलर ट्यूब में मंगलवार को रिसाव शुरू होने उसे बंद कर दिया गया। इससे 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया है। तकनीकी विभाग की टीम ने रिसाव को बंद करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


परियोजना प्रबंधन का कहना है कि जल्द बॉयलर ट्यूब की कमी को दूर कर लिया जाएगा। परियोजना की दो नंबर यूनिट वार्षिक अनुरक्षण के लिए पहले से बंद हैं। अब तीन नंबर यूनिट के बंद होने से 420 मेगावाट बिजली का उत्पादन कम हो गया है।
विज्ञापन


एनटीपीसी में बिजली उत्पादन के लिए छह यूनिटें हैं। इसमें पांच यूनिटें 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन करती हैं, जबकि छठवीं यूनिट से 500 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी आज्ञा शरण सिंह ने बताया कि बॉयलर ट्यूब में रिसाव के कारण यूनिट को बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed