{"_id":"576c25fc4f1c1bc525b48bd1","slug":"now-the-child-will-eat-the-fruit-in-mdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बच्चों को एमडीएम में मिलेंगे फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बच्चों को एमडीएम में मिलेंगे फल
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
fruits and vegetables
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में नए शिक्षासत्र में बच्चों को एमडीएम में फल परोसा जाएगा। प्रत्येक सोमवार को फल का वितरण होगा। 4 जुलाई से फल का वितरण शुरू होगा। इसकी तैयारियों के लिए बीएसए ने 27 से 30 जून तक सभी बीआरसी में बैठक करके तैयारियों को पूरा करने के आदेश दिए हैं।
परिषदीय स्कूलों में बच्चों को रोजाना एमडीएम परोसा जा रहा है। प्रत्येक बुधवार को शासन ने बच्चों को दूध देने के आदेश दिए थे, लेकिन शासन की यह मंशा पूरी नहीं हो सकी। कहीं दूध न मिल पाने के कारण तो कहीं दूध के लिए कम धन मिलने के कारण बच्चों की दूध देने की व्यवस्था फ्लॉप हो गई।
अब प्रदेश सरकार ने नए शिक्षासत्र से बच्चों को एमडीएम में हर सोमवार को फल देने के आदेश दिए हैं। इसके लिए 30 जून तक ब्लॉकों में तैयारियों को पूरा करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि 27 से 30 जून के बीच बीआरसी में प्रधानाध्यापकों की बैठक करके हर सोमवार को फल के वितरण की तैयारियों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
बीएसए राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि नया शिक्षासत्र 1 जुलाई से शुरू हो रहा है। 4 जुलाई को पहला सोमवार होगा। सभी स्कूलों में हर सोमवार फल का वितरण होगा। बीईओ को निर्देश दिए गए हैं। नए सत्र में स्कूल खुलने से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।