फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Now the child will eat the fruit in MDM

अब बच्चों को एमडीएम में मिलेंगे फल

Thu, 23 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 23 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Now the child will eat the fruit in MDM
fruits and vegetables - फोटो : getty images
परिषदीय स्कूलों में नए शिक्षासत्र में बच्चों को एमडीएम में फल परोसा जाएगा। प्रत्येक सोमवार को फल का वितरण होगा। 4 जुलाई से फल का वितरण शुरू होगा। इसकी तैयारियों के लिए बीएसए ने 27 से 30 जून तक सभी बीआरसी में बैठक करके तैयारियों को पूरा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में बच्चों को रोजाना एमडीएम परोसा जा रहा है। प्रत्येक बुधवार को शासन ने बच्चों को दूध देने के आदेश दिए थे, लेकिन शासन की यह मंशा पूरी नहीं हो सकी। कहीं दूध न मिल पाने के कारण तो कहीं दूध के लिए कम धन मिलने के कारण बच्चों की दूध देने की व्यवस्था फ्लॉप हो गई।
विज्ञापन


अब प्रदेश सरकार ने नए शिक्षासत्र से बच्चों को एमडीएम में हर सोमवार को फल देने के आदेश दिए हैं। इसके लिए 30 जून तक ब्लॉकों में तैयारियों को पूरा करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि 27 से 30 जून के बीच बीआरसी में प्रधानाध्यापकों की बैठक करके हर सोमवार को फल के वितरण की तैयारियों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि नया शिक्षासत्र 1 जुलाई से शुरू हो रहा है। 4 जुलाई को पहला सोमवार होगा। सभी स्कूलों में हर सोमवार फल का वितरण होगा। बीईओ को निर्देश दिए गए हैं। नए सत्र में स्कूल खुलने से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed