फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Now in the case of death of a newborn the superintendent is serious

नवजात की मौत पर अब गिरेजी गाज, अधीक्षण गंभीर, एएनएम से जवाब तलब

Sun, 05 Dec 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Now in the case of death of a newborn the superintendent is serious
राही (रायबरेली)। प्रसव में विलंब होने के बाद नवजात की मौत मामले में बेलाभेला सीएचसी अधीक्षक ने एएनएम से जवाब तलब किया है। वहीं प्रसूता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि संतोष जनक जवाब नहीं मिला तो एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राही क्षेत्र के एक्सना गांव निवासी श्याम नारायण अपनी पत्नी अंकिता को प्रसव के लिए शनिवार दोपहर उपकेंद्र भदोखर लेकर गया था। लेकिन केंद्र पर ताला लटकता रहा था। इस दौरान वह उपकेंद्र खुलने का इंतजार करता रहा।
विज्ञापन

काफी देर बाद गांव में ही रह रही दाई ने केंद्र पर पहुंचकर दर्द से कराह रही महिला का प्रसव कराया। हालांकि काफी देर होने के कारण प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मे मृत बच्चे के जन्म की खबर पाकर कुछ देर बाद एएनएम भी मौके पर पहुंची। एएनएम ने पहुंचते ही ताला खोलकर प्रसूता को कमरे में ले जाकर इलाज शुरू किया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

परिवारीजनों ने प्रसव में लापरवाही का आरोप लगाया था। उधर, इस मामले में बेलाभेला सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार का कहना है मामले में एएनएम सीमा सोनकर को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed