फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Now entry of heavy vehicles will be prohibited in the city till November 5

अब पांच नवंबर तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

Sat, 24 Oct 2020 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now entry of heavy vehicles will be prohibited in the city till November 5
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सई नदी पर बने डैमेज पुल का मरम्मत कार्य शुरू होने से ध्वस्त हो चुकी यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए रूट डायवर्जन में आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब पांच नवंबर तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव का कहना है कि रायबरेली शहरी क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम रात 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यदि भारी वाहन शहर के अंदर आएंगे तो कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि इस आदेश का पालन कड़ाई से कराया जाए, ताकि शहर में जाम की समस्या न उत्पन्न होने पाए।
विज्ञापन

लखनऊ से प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहन रायबरेली से सिविल लाइन चौराहा के बाई तरफ रिंग रोड से होकर जौनपुर रोड पर निकल कर मुंशीगंज बाईपास से होते हुए प्रयागराज को जाएंगे। प्रयागराज से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन इसी रास्ते से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली से प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहन रायबरेली से परशदेपुर सलोन से ऊंचाहार होते हुए प्रयागराज जाएंगे। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को हाईवे स्थित सई नदी पर बने डैमेज पुल के मरम्मत का कार्य का जायजा लिया।
उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोई कमी मिली तो सीधे तौर पर कार्रवाई होगी। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सई नदी पर बने पुल का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
शुक्रवार के अंक में ‘अमर उजाला’ ने खबर प्रकाशित की थी, जिसमें जिक्र किया गया था कि ज्वाइंट डैमेज होने के साथ ही पुल के क्रॉस गटरों में दरार आ गई थी। पुल जर्जर अवस्था में है। ऐसे में पुल की सही तरीके से मरम्मत कराए जाने की जरूरत है।
इस पर जिलाधिकारी ने मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। मौजूद अधिकारियों व कर्मियों से मरम्मत कार्य की जानकारी ली। निर्देश दिए कि समयावधि में पुल की मम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की कोई कमी न की जाए।

मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न करते हुए गुणवत्ता व मानक पर विशेष ध्यान दिया जाए। मानक तरीके से पुल के मरम्मत का कार्य न हुुआ तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed