फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Notice to the operator of Vritanta Hospital

वृतांता हॉस्पिटल के संचालक को नोटिस, भाजपा नेता धरने पर

Fri, 22 Oct 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Notice to the operator of Vritanta Hospital
रायबरेली। कोरोना काल के दौरान भर्ती मरीजों से अधिक रुपयों की वसूली में सील किए गए वृतांता हॉस्पिटल के खिलाफ गुरुवार को भाजपा नेता फिर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सील अस्पताल का चोरी-छिपे संचालन किया जा रहा है। डीएम के आदेश पर एसीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद संचालक को नोटिस दिया है।
कोरोना की दूसरी लहर में शहर के वृतांता अस्पताल को भी कोविड मरीजों को भर्ती करके इलाज करने का मौका दिया था। भर्ती मरीजों से तय रेट से अधिक रुपये वसूलने का मामला उजागर होने के बाद डीएम ने अस्पताल को सील करवा दिया था।
विज्ञापन

गुरुवार को भाजपा नेता संतोष पांडेय अपने कई समर्थकों के साथ शहीद चौक पर धरने बैठ गए। आरोप लगाया कि सील अस्पताल का संचालन हो रहा है। उसे बंद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में डीएम के आदेश पर एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वृतांता अस्पताल के संचालक डॉ. संजय कुमार को नोटिस दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मरीज नहीं मिले। हालांकि पीछे एक कमरे में स्टाफ मिला। लाइसेंस का नवीनीकरण भी अब तक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed