{"_id":"56e85a504f1c1bdc108b4e61","slug":"not-tolerate-the-exploitation-of-contract-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली के लालगंज सीएचसी पर मंगलवार को प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
संविदा कर्मियों को नियमित किए जाने और लखनऊ में आयोजित हुए धरने में लाठी चार्ज के विरोध में मंगलवार को सीएचसी परिसर में कर्मचारियों ने धरना दिया।
कर्मचारियों ने कहा कि उन लोगों को आधा वेतन देकर शोषण किया जा रहा है, जो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। संरक्षक डॉ. स्वीटीलाल चौरसिया ने कहा कि संविदा कर्मचारी पूरे दिन ड्यूटी करते हैं, लेकिन उसके एवज में उन्हें महज आधा ही वेतन दिया जाता है।
इस तरह संविदा कर्मचारियों का पूरी तरह से शोषण किया जा रहा हे। महामंत्री डॉ. अशोक कुमार सरोज ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने को लेकर लखनऊ में धरना दिया जा रहा था।
धरना दे रहे कर्मचारियों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चलवाई गई। सरकार उनकी आवाज को लाठी के बल पर दबाना चाहती है। उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि संविदाकर्मी पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करते हैं, फिर भी उनका शोषण किया जाता है। इस मौके पर डॉ. दीपिका, डॉ. एके निगम, डॉ. अनुमामिनी मिश्रा, डीके शर्मा, विमल , सपना, शिखा मौजूद रहे।