{"_id":"61eaf3658df79303003482d1","slug":"nomination-will-be-done-in-six-rooms-of-the-collectorate-amid-corona-security-raibaraily-news-lko6144945114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट के छह कक्षों में होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट के छह कक्षों में होगा नामांकन
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। कलेक्ट्रेट के डीएम सहित छह न्यायालयों को विधानसभा वार नामांकन कक्ष बनाया गया है।
आगामी 27 जनवरी से नामांकन शुरू कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक ही नामांकन कक्ष में दाखिल हो पाएंगे। सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर की बैरीकेडिंग की जाएगी।
जिले में बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार और सलोन विधानसभा का नामांकन 27 जनवरी से होगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।
प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक ही विकास भवन स्थित गेट से ही प्रवेश कर सकेंगे। गेट पर ही कोरोना सुरक्षा मानकों की जांच के बाद अंदर जाने दिया जाएगा। डिग्री कॉलेज चौराहा से लेकर कलेक्ट्रेट के गेट तक तीन बैरियर लगाए जाएंगे। नेहरू नगर क्रासिंग के पास ही बैरियर लगाकर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
नामांकन करने के लिए प्रत्याशी व प्रस्तावक पैदल ही कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर पाएंगे। नामांकन कक्ष के बाहर बनने वाले वेटिंग रूम में प्रत्याशी अपनी बारी का इंतजार करेंगे। नामांकन के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होंगे।
कहां किस विधानसभा का होगा नामांकन
न्यायालय का नाम विधानसभा
नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय 177-बछरावां
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट न्यायालय 179-हरचंदपुर
एडीएम (न्यायिक) न्यायालय 180-रायबरेली
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय 182-सरेनी
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) न्यायालय 183-ऊंचाहार
जिलाधिकारी न्यायालय 181-सलोन
नामांकन कक्षों के बाहर बनेगा प्रतीक्षा कक्ष
कलेक्ट्रेट स्थित सभी नामांकन कक्षों के बाहर प्रतीक्षा कक्ष बनेगा। नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशी व प्रस्तावों को यहीं रोका जाएगा। एक-एक करके प्रत्याशी व उसके दो प्रस्तावक नामांकन कक्ष में प्रवेश करेंगे। सभी को कोरोना सुरक्षा के मानकों का अनुपालन करना होगा।
बड़ी पार्टियों के दो व निर्दलीय के लगेंगे छह प्रस्तावक
नामांकन के दौरान बड़ी पार्टियों से नामांकन करने वाले प्रत्याशी को दो प्रस्ताव, जबकि निर्दलीय व अन्य छोटी पार्टियों के प्रत्याशियों को 10-10 प्रस्तावक लाने होंगे। हालांकि एक बार में दो प्रस्ताव ही नामांकन कक्ष में जाएंगे। दो-दो करके सभी प्रस्तावक को नामांकन कक्ष में पेश होना पड़ेगा। यदि बड़ी पार्टी का दावेदार दो पर्चे या इससे अधिक नामांकन कर रहे हैं तो उसके दो प्रस्तावक ही हर परचे के साथ नामांकन कक्ष में जाएंगे।
विकास भवन गेट से सभी प्रत्याशियों को मिलेगी एंट्री
पूरे कलेक्ट्रेट परिसर की बैरीकेडिंग की जाएगी। नामांकन करने के लिए सभी लोगों को विकास भवन स्थित कलेक्ट्रेट के गेट से नामांकन कक्षों में आने दिया जाएगा। पूर्व में प्रत्याशियों के साथ ही तीन वाहनों को नामांकन कक्ष से 100 मीटर से दूर बने बैरियर तक आने की छूट मिलती थी। इस बार सिर्फ दो वाहन ही बैरियर तक ला सकेंगे। इसके बाद पैदल ही सबको नामांकन कक्ष तक जाना होगा।
विधानसभा वार नामांकन कराने के लिए छह न्यायालयों को चुना गया है। नामांकन कक्षों के बाहर प्रतीक्षा कक्ष होगा। प्रत्याशी के साथ एक बार में दो प्रस्तावक ही नामांकन कक्ष के अंदर प्रवेश पाएंगे। सभी को मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। भीड़भाड़ को प्रतिबंधित रखा जाएगा। नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
- अमित कुमार, एडीएम (प्रशासन)