{"_id":"61379d5c8ebc3ea804182013","slug":"nodal-officer-reached-the-women-s-police-station-talked-to-women-raibaraily-news-lko594510262","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थाने पहुंचीं नोडल अधिकारी, महिलाओं से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला थाने पहुंचीं नोडल अधिकारी, महिलाओं से की बात
विज्ञापन
पूछताछ करती नोडल अधिकारी कंचन वर्मा।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। उप्र मेडिकल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक व जिले की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने भ्रमण के अंतिम दिन मंगलवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां निर्माणाधीन आवासों की गुणवत्ता को देखने के साथ ही मानकों के साथ अनदेखी न करने के आदेश दिए।
नोडल अधिकारी ने महिला थाना में रजिस्टरों को चेक करने के साथ ही फरियादें लेकर पहुंची महिलाओं से उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने महिला थाना की थानेदार सुनीता कुशवाहा को निर्देश दिए कि हर हाल में महिलाओं की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाए। इसमें कतई लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने महिला आरक्षियों से भी बात करके अच्छे से काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कोरोना सुरक्षा के मानकों का समुचित ध्यान रखा जाएगा। फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं को मास्क लगाने की सलाह दी। उन्होंने थाने के लंबित मामलों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।