{"_id":"6adfa79d778e7c7df00c7d3d","slug":"no-fertilizer-at-cooperatives-for-ten-days-farmers-in-distress-raebareli-news-c-101-1-rai1002-170789-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दस दिनों से समितियों में खाद नहीं, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दस दिनों से समितियों में खाद नहीं, किसान परेशान
Tue, 27 Oct 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
बछरावां। ब्लॉक क्षेत्र की 10 सहकारी समितियों और बछरावां इफको केंद्र पर 10 दिनों से डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। इससे 50 हजार किसानों की गेहूं की बोआई में देरी हो रही है। कसरावां, बन्नावां, इचौली और नीमटीकर समेत समितियों के चक्कर लगाने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल रही है। आलू समेत अन्य फसलों की बोआई का समय होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
किसानों का आरोप है कि बाजार में अलग-अलग नामों से नकली डीएपी मनमाने दामों पर बिक रही है। अशोक कुमार ने सोमवार को निजी दुकान से 1500 रुपये और शैलेंद्र ने 1580 रुपये प्रति बोरी खाद खरीदी। शिवराम सिंह, शंकर यादव, रोहित कुमार और हंसराज ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में खाद नहीं मिली तो समितियों के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इफको केंद्र प्रभारी सीताराम ने बताया कि खाद की रैक आ रही है और उपलब्ध खाद वितरित की जा रही है।