{"_id":"5783e6664f1c1ba55313da1e","slug":"nine-laks-trees-planted-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में लगाए नौ लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में लगाए नौ लाख पौधे
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को पौधरापण करते जिलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी के तहत पौधरोपण करने का रिकॉर्ड सोमवार को रायबरेली में भी बना। न सिर्फ प्रशासनिक अमला, बल्कि समाजसेवी संस्थाओं से लेकर हर तबका इस खास दिन का गवाह बना। शाम छह बजे तक 105 स्थानों पर नौ लाख पौधे रोपित किए।
इसके लिए 11 हजार श्रमिकों की फौज लगाई गई। 24 घंटे के अंदर में जिले को 10 लाख 20 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन शाम छह बजे तक ही पौधरोपण की मुहिम में बाजीमार ली गई।
जिले में सोमवार सुबह 10 बजे से पौधरोपण रिकॉर्ड बनाने के लिए जो शुरुआत की गई, वह देर रात तक चलती रही। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर डिडौली के पास पौैधे रोपित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
डीएम ने पर्यावरण के साफ सुथरे के लिए जिले को हरा भरा बनाने की बात कही। कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आईएएस शिवानी सिंह, सीएमओ राकेश कुमार, डीएफओ उमाशंकर दोहरे ने भी पौधे रोपित किए।
रिकॉर्ड बनाने में प्रशासनिक अमले के साथ हर तबका पौधे रोपित करने के लिए आगे आया। पौधे रोपित करने के दौरान किसी तरह की मनमानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा गया। आडिट क्षेत्र की कंपनी केपीएमजी इस कार्यक्रम की निगरानी की।
बंगलूरू से कंपनी के प्रतिनिधि सोमेश अग्रवाल अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने जहां-जहां पर पौैधे रोपित किए गए, उसकी पूरी निगरानी की। यही नहीं पौैधरोपण स्थलों पर 315 ऑडीटर और 315 स्वतंत्र गवाह भी मौजूद रहकर पौधरोपण में अहम भूमिका निभाई।
डीएफओ उमाशंकर दोहरे ने बताया कि क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी के तहत जिले में 10 लाख 20 हजार पौैधे रोपित किए जाने थे। इसके सापेक्ष शाम छह बजे तक नौ लाख पौधे रोपित किए गए हैं। मंगलवार को सुबह दस बजे तक पौधे रोपित करने का समय है। पौैधरोपण में 11 हजार श्रमिकों को लगाए गए। देर रात तक पौधे रोपित कराए गए।