फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nine gram panchayats will be transformed with an investment of 2 crore 97 lakh rupees

Raebareli News: नौ ग्राम पंचायतों में दो करोड़ 97 लाख से बदलेगी सूरत

Tue, 06 Jan 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 06 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Nine gram panchayats will be transformed with an investment of 2 crore 97 lakh rupees
सतांव। ब्लॉक क्षेत्र के पोरई ग्राम पंचायत में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नौ ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से होेने वाले विकास का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें ज्यादातर विकास कार्य करा दिए गए हैं। लोगों को आने-जाने में सहूलियत के लिए 25 इंटरलाॅकिंग, खड़ंजा का निर्माण कराया जाएगा। जल निकासी की सुविधा के लिए नाला का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और देश व समाज के लिए किए गए उनके त्याग और समर्पण को याद किया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अंत में जरूरतमंदाें को कंबल वितरित किया। उन्होंने बताया कि रायबरेली से बाहर किसी भी महानगर जाने के लिए फोरलेन सड़कें, ओवरब्रिज, फ्लाईओवर और नदी नालों पर बन रहे पुल यातायात को सुगम बना रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में राज्यमंत्री ने ब्लाॅक क्षेत्र की कोरिहर व देदौर न्याय पंचायत की नौ ग्राम सभाओं में एक करोड़ 97 लाख की लागत से होने वाले कार्याें का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर वंशराज यादव, देवेंद्र सिंह, जन्मेजय सिंह, शरद सिंह, कृष्ण जीवन तिवारी, शिवसागर तिवारी, मनोज पासवान, तिलक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed