{"_id":"61ec28a1b8ae747cda14e66c","slug":"nauchandi-and-padmavat-express-delayed-by-one-and-a-half-hours-raibaraily-news-lko614623130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी और पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी और पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। शनिवार को भी पद्मावत, नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विलंब से आईं। इससे यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा और ठंड में ठिठुरना पड़ा।
ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरा हुआ है। कोहरे की वजह से पांच जोड़ी ट्रेनें पहले से ही निरस्त चल रही हैं तो तीन जोड़ी ट्रेनों को लखनऊ में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते निरस्त किया गया है।
जो ट्रेनें चल रही हैं, उनकी लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन नंबर-14208 पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटा 32 मिनट और सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन नंबर-14512 नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 25 मिनट की देरी से रायबरेली स्टेशन पहुंची। दोनों ट्रेनों की लेटलतीफी से अन्य स्टेशनों के यात्री भी परेशान हुए।
विज्ञापन
पद्मावत एक्सप्रेस बछरावां में एक घंटा 42 मिनट की देरी से पहुंची तो नौचंदी एक्सप्रेस बछरावां में एक घंटा 43 मिनट और ऊंचाहार में एक घंटा 49 मिनट लेट रही।
दूसरी तरफ आसपास के जिलों को जोड़ने वाली इंटरसिटी ट्रेनों की हालत भी खराब है। सुबह लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा तो लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से आई। इससे रायबरेली स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों के यात्रियों को दिक्कत हुई। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि कोहरे की वजह से गाड़ियां प्रभावित हैं।